Breaking News
Home / breaking / राष्ट्रीय वॉलीबाल खिलाड़ी की मौत, 25 दिन पहले हुई थी शादी

राष्ट्रीय वॉलीबाल खिलाड़ी की मौत, 25 दिन पहले हुई थी शादी

सूरत। गुजरात में सूरत शहर के अठवा क्षेत्र के एक अस्पताल में गुजरात के राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी रोमित बुनकी की शनिवार को मृत्यु हो गई।

 

बुनकी के बहनोई किरीट भाई ने बताया कि रोमित बुनकी को तीन दिन पहले बुखार आने पर उन्हें यहां के एक निजी अस्पताल में भर्ती करया गया था। जहां तड़के उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। वह 26 वर्ष के थे।

वह यहां की सगरामपुरा की देसाई की शेरी में रहते थे। उनका विवाह 25 दिन पहले 30 अप्रेल को ही यहां हुआ था। वह 17 मई को गोधरा में एक राष्ट्रीय वॉलीबॉल कैम्प में हिस्सा लेने गए थे जहां उन्हें अचानक बुखार आने पर सूरत लाया गया। किरीटभाई ने बताया कि अस्पताल में डॉक्टरों की लापरवाही से उनकी मृत्यु हो गई। वह डॉक्टरों के खिलाफ मामला दर्ज कराएंगे।

Check Also

25 अप्रैल शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

  वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, …