Breaking News
Home / breaking / राहत : आज भी पेट्रोल-डीजल के दाम कम हुए

राहत : आज भी पेट्रोल-डीजल के दाम कम हुए

अजमेर। तेल कम्पनियों ने आज गुरुवार को भी पेट्रोल-डीजल के दामों राहत दी है। कल दोनों पदार्थों के दाम स्थिर रखने के बाद आज फिर इनमें कमी की है। गत एक सप्ताह से लगातार दाम कम होने से लोगों को राहत मिली है। हालांकि लोकसभा चुनाव बाद दामों में जो बढ़ोतरी हुई, वह अभी कवर नहीं हुई है। आज पेट्रोल 16 पैसे और डीजल 34 पैसे सस्ता हुआ है।

अजमेर में आज पेट्रोल 71.41 रुपए प्रतिलीटर और डीजल 67.28 रुपए प्रतिलीटर बिकेगा।

 आगरा गेट, जयपुर रोड स्थित स्वास्तिक पेट्रोल पम्प के मालिक राजेश अम्बानी ने बताया कि यह रेट एचपीसीएल अजमेर शहरी क्षेत्र के हैं।

अजमेर में आज के रेट

Date 06-JUN-19

Petrol       71.41

Diesel       67.28

Power       74.24

Turbo        70.49

बीते कल के रेट

Date 05-JUN-19

Petrol          71.57

Diesel         67.62

Power        74.40

Turbo         70.83

Check Also

25 अप्रैल शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

  वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, …