Breaking News
Home / breaking / रेप पीड़िता बच्ची की हालत नाजुक, हम सभी की दुआ की दरकार

रेप पीड़िता बच्ची की हालत नाजुक, हम सभी की दुआ की दरकार

 

इंदौर । मध्यप्रदेश के मंदसौर में 3 दिन पहले रेप की शिकार हुई मासूम बालिका का इलाज यहां के एमवाय अस्पताल में चल रहा है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

अस्पताल सूत्रों के अनुसार सात वर्षीय बालिका के साथ तीन दिन पहले मंदसौर जिले में दुष्कर्म की घटना हुयी थी। बालिका के चेहरे और शरीर पर अन्य स्थानों पर गंभीर घाव है। उसका यहां बुधवार रात आपरेशन भी किया गया। उसकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुयी है।

इस बीच मंदसौर पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी इरफान (20) को गिरफ्तार करने के बाद कल देर शाम सख्त सुरक्षा प्रबंधों के बीच जज के सामने पेश किया गया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर दो जुलाई तक के लिए भेज दिया गया है। इस घटना के विरोध और आरोपी काे सख्त से सख्त सजा दिलाने की मांग को लेकर कल मंदसौर बंद रहा और लोगों का हुजूम सड़क पर उतर आया।

 

पुलिस प्रशासन का कहना है कि आरोपी के खिलाफ शीघ्र ही आरोपपत्र अदालत में पेश किया जाएगा और केस की सुनवायी भी जल्दी ही करने का अनुरोध अदालत से किया जाएगा। इस घटना के बाद मंदसौर में लोगों का आक्रोश देखते हुए सुरक्षा के भी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। पीड़ित बालिका के परिजनों ने आरोपी को फांसी की सजा दिलाने की मांग की है।

शासकीय महाराजा यसवंतराव चिकित्सालय में भर्ती सात वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता से मुलाकात करने मन्दसौर के सांसद सुधीर गुप्ता आज अस्पताल पहुंचे। यहॉँ उन्होंने पीड़िता के परिजनों से उसके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

Check Also

26 अप्रैल शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

  वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, द्वितीया तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, …