Breaking News
Home / breaking / शादी के बाद मायके लौटी नवविवाहिता की हत्या, प्रेमी पर शक

शादी के बाद मायके लौटी नवविवाहिता की हत्या, प्रेमी पर शक

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर के खतौली क्षेत्र में शादी के आठ दिन बाद ही नवविवाहिता की धारदार से हत्या कर दी, हत्या का शक उसे प्रेमी पर है।

पुलिस उपाधीक्षक आशीष प्रताप सिंह ने बताया कि खतौली इलाके के कढ़ली गांव निवासी राजेन्द्र की पुत्री 25 वर्षीय रुचि की आठ दिन पहले ही मेरठ जिले के मवाना इलाके में खेडकी गांव में शादी की थी। शादी के बाद तीन दिन पहले ही रुचि ससुराल से मायके आई थी।

उन्होंने बताया कि रविवार से रुचि गायब थी और परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। सोमवार सुबह रुचि का शव घर के 100 कदम दूर गन्ने के खेत में मिला। उसकी हत्या गलाकाट कर की गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर वह खतौली कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार त्यागी एवं डॉक स्वाॅयड के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों से मामले की जानकारी ली।

इस बीच खतौली कोतवाली संतोष कुमार त्यागी ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला कि रुचि के सोनी नामक युवक से प्रेम संबंध थे। शादी के बाद पहली बार मायके आने के बाद वह कल सोनी से मिलने गई थी। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि सोनी ने ही रुचि की हत्या की है। घटना के बाद वह फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

उन्होंने बताया कि सोनी को ससुराल जाना था और इसके पहले ही उसकी हत्या कर दी गई। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही

Check Also

25 अप्रैल शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

  वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, …