Breaking News
Home / breaking / समलैंगिक रिश्ते के खुलासे के बाद दुती को जेल भेजने की धमकी

समलैंगिक रिश्ते के खुलासे के बाद दुती को जेल भेजने की धमकी

नई दिल्ली। अपने समलैंगिक रिश्तों का खुलासा कर भारत की सबसे तेज धाविका दुती चंद अचानक चर्चा में आ गई हैं। साथ ही मुसीबत में भी फंस गई हैं। खुद उनकी बड़ी बहन ने दुती को जेल भेजने की धमकी दी है।

बकौल दुती, ‘मेरी बड़ी बहन को लगता है कि मेरी जोड़ीदार की नजर मेरी संपत्ति में है, जिसके चलते उसने (बड़ी बहन ने) जेल भिजवा देने की धमकी दी है।

 

दुती ने बताया कि घर में उनकी बड़ी बहन का काफी दबदबा है। उसने बड़े भाई को घर से इसलिए बाहर कर दिया था क्योंकि वह उसकी पत्नी यानि भाभी को पसंद नहीं करती थी। अब उसने दुती को भी घर से निकालने की धमकी दी है। दुती ने कहा कि मैं भी वयस्क हूं, मेरी भी निजी स्वतंत्रता है।

मालूम हो कि हाल ही दुती ने खुलकर कहा कि वह अपने गांव की एक महिला के साथ समलैंगिक रिश्ते में है। अब ये खुलासा करने के बाद दुती की बड़ी बहन ने उन्हें जेल भेजने की धमकी है। हालांकि और इस मामले में दुती के माता पिता ने कोई आपत्ति नहीं जताई है। दुती ने कहा कि अगर उनकी जोड़ीदार चाहे तो भविष्य में किसी के भी साथ विवाह करने के लिए स्वतंत्र है।

Check Also

25 अप्रैल शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

  वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, …