Breaking News
Home / breaking / सोशल मीडिया पर पॉपुलर हुई एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश विवाद में फंसी, FIR दर्ज

सोशल मीडिया पर पॉपुलर हुई एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश विवाद में फंसी, FIR दर्ज

मुंबई। अपनी अदाओं के कारण फिल्म ‘ओरू अदार लव’ के छोटे से वीडियो से रातो-रात सोशल मीडिया पर पॉपुलर हुई मलयालम अभिनेत्री प्रिया प्रकाश वारियर विवाद में आ गई है। मुस्लिम पैगम्बर मोहम्मद साहब की शान में गुस्ताखी का आरोप लगाते हुए हैदराबाद के एक मुस्लिम यूथ ने प्रिया प्रकाश और फिल्म के मेकर उमर लूलू के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

देखें वीडियो

शिकायत में कहा गया कि  ‘Manikya Malaraya Poovi’ गाने को अंग्रेजी में अनुवाद करेंगे तो वह पैगंबर की शान में गुस्ताखी करता प्रतीत होता है।

दो दिन पहले प्रिया प्रकाश का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें वो आंख मारती नजर आ रही थीं।

देखें एक और वीडियो

प्रिया प्रकाश का यह वीडियो इतना वायरल हुआ कि वो रातो-रात लाखों लोगों की धड़कन बन गईं। इसी बीच हैदराबाद के एक शख्स मोहम्मद अब्दुल ने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है।

 

दरअसल अदनान कमर नाकाम एक फेसबुक यूजर ने फेसबुक पर खुलासा किया कि लड़की के एक्सप्रेशन और गाने के बोल से पैगम्बर साहब की शान में गुस्ताखी हो रही है। इसी आधार पर मोहम्मद अब्दुल ने प्रिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

मालूम हो कि केरल के त्रिचूर के विमला कॉलेज में बी कॉम की पढ़ाई कर रही प्रिया प्रकाश की फिल्म तीन मार्च को रिलीज़ हो रही है। फिल्म के इस गाने को शान रहमान ने कंपोज किया है। इसके अलावा कल यानी 13 फरवरी को फिल्म ‘ओरू अदार लव’ का एक टीजर लॉन्च हुआ है। इसमें भी प्रिया प्रकाश ने अपनी अदाओं से करोड़ों दिलों को जीत लिया है। फिल्म के इस टीजर को यूट्यूब पर 12 घंटे में 30 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस वीडियो में वह फ्लाइंग किस के जरिए बंदूक चला रही हैं और बॉयफ्रेंड को अपनी अदा से घायल कर रही है।

 

Check Also

25 अप्रैल शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

  वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, …