Breaking News
Home / breaking / 15 जून शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

15 जून शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

द्वितीय ज्येष्ठ मास, शुक्ल पक्ष, द्वितीया तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2075, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, 18.10 बजे बाद तृतीया तिथि प्रारम्भ

 

मेष :- आज आपकी कलात्मक और रचनात्मक क्षमता को काफी सराहना मिलेगी। बिजनेस के ज्यादातर मामलों में आपकी जवाबदारी बढ़ सकती है। आपके दोस्त आज आपके घर भी आ सकते हैं उनका दिल से स्वागत करें। उनसे मिल कर आपका तनाव बिल्कुल खत्म हो जाएगा। उनके साथ मिल कर आप अपनी पुरानी यादें ताजा करेंगे जिससे आपको बहुत खुशी होगी। आप कुछ नए लोगों से मिलेंगे, काम में भी आप खुद को ज्यादा अच्छी तरह से स्थापित कर पाएंगे।

वृषभ :- आज आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। राजनीति में प्रोत्साहन होगा। शारीरिक सुख मिलेगा। पेशेवर तौर पर अपने अच्छे काम की पहचान आपको मिल सकती है। व्यवसाय में पदोन्नति के योग है। व्यापार में नई संभावनाएं तलाशने को मिलेंगी।सामाजिक मेलजोल आपको खुश रखेगा। रिश्तेदार आपके दुःख में भागीदार बनेंगे। जीवनसाथी से बिना पूछे योजना ना बनाएं वरना उनकी ओर से नकारात्मक प्रतिक्रिया मिल सकती है।

मिथुन :- आज भविष्य के लिए अपनी आर्थिक योजना बनाइये और अपनी योजना और लक्ष्य को तय करने का प्रयास करें। कार्य स्थल पर विवाद समाप्त होने से शांति एवं सुख बढ़ेगा। आज रोमांस आपके दिलो-दिमाग पर छाया रहेगा। सावधान रहें, तनावग्रस्त होने की झुल्लाहट आप बेवजह अपने जीवनसाथी पर निकाल सकते हैं। अचानक मिला कोई सुखद संदेश नींद में आपको मीठे सपने देगा। मन में चिंता और व्याकुलता रहेगी।

कर्क :- नए कार्य की शुरुआत के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरुरत है। कार्यों में बेहतर परिणाम की उम्मीद कर सकते हैं। किसी से झगड़ा न हो जाएं इसका ध्यान रखें। शांत और तनाव-रहित रहने की कोशिश करें, इससे आपकी मानसिक दृढ़ता बढ़ेगी। आज आपका आर्थिक पक्ष आपके लिए मजबूत बना रहेगा। धनलाभ होगा। अधूरे कार्य आज पूरे होंगे।

सिंह :- आज किसी सामाजिक समारोह में भाग ले सकते हैं। आपको कार्यों में सफलता मिलेगी। इससे आपके नए दोस्त बनेंगे और आप जिंदगी को एक नए नजरिए से देख पाएंगे। व्यवसाय में लाभ होगा। बेकार की बातें करने से परहेज करें और अपने रिश्तों को और अधिक मजबूत बनाने की कोशिश करें। आपका जीवनसाथी रोजाना की जरूरतों को पूरा करने से अपने हाथ पीछे खींच सकता है, जिसके चलते आपका मन उदास होने की संभावना है।

कन्या :- आज परिजन की सुख-सुविधा के प्रति मन चिन्तित रहेगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों को करने के बजाय मौज मस्ती में दिन को व्यतीत करेंगे। उपहार व सम्मान का योग है। स्वास्थ्य व प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहे यात्राओं से व्यवसाय के नए मौके मिलेंगे। कोई भी कदम उठाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर ले लें। किसी पारिवारिक सदस्य के कारण तनाव मिल सकता है। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

तुला :- आज आपकी  जल्दबाजी या हड़बड़ाहट से बनते काम बिगड़ सकते हैं। पारिवारिक सदस्यों के साथ सुकून भरे और शांत दिन का लुत्फ़ लें। आज किसी अनजान शख्स से सलाह ना लें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। आज आपके भविष्य संबंधी चिन्ताएं मन पर प्रभावी होंगी। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जीवन का अनुसरण करें। व्यवसाय में किसी धोखेबाजी से बचने के लिए अपने आँख-कान खुले रखें।

वृश्चिक :- आज आपको व्यवसायिक सफलता मिल सकती है। विदेशी संबंधों से लाभ संभावित है। वित्तीय तौर पर सुधार आएगा। मित्रों से सुख मिलेगा। दूर-समीप की यात्रा होगी। सकारात्मक विचारों के जरिए समस्याओं से निजात पायी जा सकती है। निजी मसले नियन्त्रण में रहेंगे। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। प्रॉपर्टी खरीदने के लिए आज शुभ दिन है।

धनु :- आज आपको पूर्व में की गई मेहनत का फल मिलेगा। परिजन का सहयोग प्राप्त होगा। अचानक सेहत बिगड़ सकती है और कई जरूरी काम भी रुक सकते हैं। टेंशन कम से कम लें। व्यापारी वर्ग पैसो के लेन-देन के प्रति सतर्क रहें और दूर की यात्रा करने से बचें। मन में हताशा की भावना आ जाने से मन अस्वस्थ रहेगा। शत्रु कष्ट संभावित है।अपने जीवन में नकारात्मकता लाने वाले लोगों से दूर रहें।

मकर :- आज योजनाबद्ध होकर कार्य करें तो काम अवश्य निपटेंगे। यात्रा और भ्रमण न सिर्फ आनन्ददायक सिद्ध होंगे, बल्कि काफी शिक्षाप्रद भी रहेंगे। सहकर्मियों का सहयोग मिलने से निविध्न कार्य संपन्न होंगे, व्यक्तिगत जान पहचान से लाभ होगा। नकारात्मक विचार मन को घेर सकते है। वाणी पर संयम रखने से परिवारजनों के साथ वाद-विवाद नहीं होगा। स्वास्थ्य आज नरम रहेगा। योजनाओं की पूर्ति में देरी हो सकती है।

कुंभ :- आज का दिन भाग दौड़ भरा हो सकता है। आज आपको घर वालों व मित्रों के नकारात्मक स्वभाव को लेकर आपको थोड़ा सतर्क रहना चाहिए। स्वजन के साथ भेंट करने से मन आनंदित हो जायेगा। आज आपके प्रेम संबंधों मे मधुरता आएगी। विरोधी परास्त होंगे। धनलाभ होगा। तन-मन की स्वस्थता के साथ आज का खुशहाल दिन आपको विविध लाभों का उपहार देगा। अधिकारी आपके कामों की तारीफ कर सकते हैं।

मीन :- आज का पूरा दिन मौज-मस्ती में व्यतीत होगा। कुछ दिलचस्प पढ़कर थोड़ी दिमागी कसरत करें। आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। आपको भूमि, रिअल-एस्टेट या सांस्कृतिक परियोजनाओं पर ध्यान केन्द्रित करने की जरूरत है। उदास और अवसादग्रस्त न हों। धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी। अचानक लाभ होने से मन प्रश्न होगा। मित्रों की राय को अनसुना न करें। खर्चों पर काबू रखने की कोशिश करें और सिर्फ जरूरी चीजें ही खरीदें।

Check Also

29 अप्रैल सोमवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, पंचमी तिथि, वार सोमवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह …