Breaking News
Home / breaking / 16 अप्रेल सोमवार को आपका दिन कैसा बीतेगा, पढ़ें आज का राशिफल

16 अप्रेल सोमवार को आपका दिन कैसा बीतेगा, पढ़ें आज का राशिफल

 

वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, अमावस्या तिथि, वार सोमवार, सम्वत 2075, बसन्त ऋतु, रवि उत्तरायण, सोमवती अमावस्या, 7.27 बजे बाद प्रतिपदा तिथि, 29.47 बजे बाद द्वितीया तिथि प्रारम्भ

मेष :- आज आपका दिन आपके लिये सुनहरे पल लेकर आयेगा। बिजनेस में नए सौदे होंगे। रिश्तों में मधुरता आयेगी। दायित्व का निर्वाह होगा। परिश्रम अधिक करना पडेगा। कार्य में उत्साह होगा। राजकाज में प्रसिद्धि मिलेगी। आर्थिक पक्ष में मजबूती आयेगी। परिवार में असंतोष रहेगा। निर्माण प्रगति पर रहेगा। संतान से सुख मिलेगा। धन का लाभ होगा। मेडिकल प्रोफेशन और मैनेजमेंट से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन नए अवसर लेकर आएगा। वाणी के कारण भ्रांति खड़ी हो सकती है। आवेश और उग्रता के कारण किसी से तकरार न हो जाए इसका ध्यान रखें। आर्थिक स्थिति में सुधार एवं स्थिरता रहेगी।

वृषभ :- आज पारिवारिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। पिछले अनुभव से सबक लेकर आगे बढ़े, सफलता मिलेगी प्रियजन से मुलाकात होगी। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी बढ़ सकती है। रिश्तेदारों से अच्छा व्यवहार करें। किसी गंभीर स्थिति से बचने की कोशिश करना ही बेहतर रहेगा। इसके स्थान पर दिमाग को शांत रखकर दिन बिताएं तो राहत महसूस होगी। ध्यान रहे कि आप उस व्यक्ति के सामने अपनी अच्छी छवि प्रस्तुत कर पाएं। आज आपके सब कामों और विचारों में एकाग्रता और शांति रहेगी। अगर आप खुले दिमाग से सोचें तो आप पाएंगे कि मुश्किल से मुश्किल निर्णय भी आसानी से लिए जा सकते हैं।

मिथुन :- आज लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का अंत हो सकता है। चीज़ों और लोगों को तेजी से परखने की क्षमता आपको दूसरों से आगे बनाए रखेगी। आज आप अकेलापन महसूस कर सकते हैं, इससे बचने के लिए कहीं बाहर जाएं और दोस्तों के साथ कुछ समय बिताएं। आज जिस नए समारोह में आप शिरकत करेंगे, वहाँ से नयी दोस्ती की शुरुआत होगी। ज्यादा काम करने से बचें और टेंशन कम से कम लें, अच्छा होगा कि आज आप किसी बेकार की बहस में ना पड़ें, धैर्य और नम्रता से काम लें। आपका नजदीकी कोई व्यक्ति आपकी भावनाएं समझेगा और आपकी सहायता भी करेगा।

 

कर्क :- आज आपके भाग्य से प्राप्त अच्छी-बुरी सभी परीस्थितियों के साथ समझौतावादी बनें, कुछ नई व्यस्तताएं सामने आएंगी। यात्रा हो सकती है। घरेलू जिंदगी सुकूनभरी और खुशनुमा रहेगी। जीवनसाथी से सहयोग व सानिध्य मिलेगा। कई दिनों से चली आ रही बीमारी से आज आराम मिलेगा। कोई भी कदम उठाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर ले लें। प्रतिद्वंदी आप पर हावी हो सकते हैं। खर्चा बढ़ेगा लेकिन इसकी चिंता ना करें। आज आपके सारे काम सरलता से निपटते जाएंगे। आपको आज करिअर और निजी संबंधों के क्षेत्र में अच्छी प्रगति मिलेगी। अगर भाग्य ने साथ दिया, तो बहुत संभव है कि आपको करिअर से क्षेत्र में दिन में ही कोई उपलब्धि हाथ लग जाए।

सिंह :- आज का दिन नौकरी-व्यवसाय के मामले में बहुत शुभ रहेगा। आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में कामयाब हो सकते हैं। प्रयास से इच्छित सफलता मिलेगी। नौकरी में प्रमोशन के योग हैं। वाहन सुख का विस्तार होगा। पूर्व निर्धारित कार्यों में सफल रहेंगे। भविष्य की चिंता सताएगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। व्यवसायिक मंदी रहेगी। पूंजी निवेश होगा। आपकी समस्याएँ आज आपके मानसिक सुख को नष्ट कर सकती हैं। पिछले कुछ समय से जिन गलतफहमियों की वजह से आपके रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे, आज वह दूर हो सकते हैं। आज का दिन अच्छा बीतेगा, बशर्ते आप तनाव से दूर रहें।

कन्या :- आज आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आपके दृष्टिकोण में आज कोई नया आयाम जुड़ेगा या आप किसी अपरिचित व्यक्ति के दृष्टिकोण से अत्यधिक प्रभावित होंगे। कुटुम्बजनों में प्रसन्नता का वातावरण होगा। आज किसी नए काम का प्रारंभ करना हितकारी नहीं है। व्यावसायिक कार्य से बाहर जाना हो सकता है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आसपास के बिगडे़ हुए कार्य सुधारने का प्रयास करेंगे। जीवनसाथी की वजह से आपको अनमने ढंग से बाहर जाना पड़ सकता है, जो बाद में आपकी झुल्लाहट की वजह बनेगा।

तुला :- आज आपका आर्थिक पक्ष उत्तम रहेगा। आप अपने काम की उन्नति को लेकर भी बहुत उत्साहित हैं। घटती घरेलू जिम्मेदारी और रुपये-पैसे को लेकर वाद-विवाद के चलते आपके वैवाहिक जीवन में खटास पैदा हो सकती है। दफ्तर में आप तारीफ पाएंगे। व्यर्थ के झगड़ों एवं विवादों से बचने का प्रयास करें। संतान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। आलस्य से बचकर सक्रिय हो जाना आपके लिए लाभप्रद रहेगा। आपका चढ़ा हुआ पारा आपको परेशानी में डाल सकता है। आर्थिक मामलों में अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में आपके प्रतिद्वन्द्वियों को अपने गलत कामों का फल मिलेगा।

वृश्चिक :- आज किसी पुराने मित्र से मिलन की संभावना है। नजदीकी व्यक्ति विरोध करेंगे। धैर्य व विवेक का साथ बनाए रखना होगा। कार्य का बोझ बढ़ने से स्वास्थ्य में कुछ शिथिलता रहेगी। आज आपको मेहनत का पूरा लाभ मिलने से प्रसंनता होगी। देखरेख के अभाव में कारोबार में नुकसान हो सकता है। लेन देन के मामले सुलझेंगे। आज आप के उच्च अध्ययन में आ रही परेशानी दूर होगी। परिणय चर्चा में सफलता मिलेगी वाणी पर नियंत्रण रखें। परिजनों और सहभागियों से मनमुटाव हो सकता है। जिसके कारण आप मानसिक बेचैनी अनुभव करेंगे। सामाजिक कार्यो में भाग लेने की इच्छा परिपूर्ण हो सकती है।

धनु :- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपके मन से चिंता का भार हल्का हो जाएगा और आप मानसिक रूप से प्रफुल्लितता का अनुभव करेंगे। साथ में शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। पारिवारिक वातावरण आनंदित रहेगा। विशेषकर भाई-बहनों के साथ संबंधों में मधुरता का अनुभव करेंगे। छोटे से प्रवास की भी संभावना है। व्यापारीगण व्यापार में वृद्धि कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपको सफलता और यश-कीर्ति मिलने का भी योग है। आकस्मिक धन लाभ की संभावना है। नई साज-सजावट से घर की शोभा में अभिवृद्धि करेंगे। माता से भी लाभ मिलेगा।

मकर :- आज पुराना अटका पैसा प्राप्त होने से खुशी होगी।। स्वभाव का हठ आपको परेशानी में डाल सकता है। कुछ लम्बित कार्यो का शीघ्र ही समाधान होगा जिसके फलस्वरूप आप नयें कार्यो का शुभारम्भ कर सकते है। ऑफिस के बोझ से निजात मिलेगी। कार्यों को शांत वातावरण में निपटाने से राहत मिलेगी। पर्सनैलिटी में सुधार की कोशिश करेंगे। पारिवारिक दायित्वों का निर्वाहन करने के लिए काफी त्याग करने की जरूरत है। अधिक भावुकता के कारण मन परेशान रहेगा। सामाजिक सम्मान भंग न हो, इसका ध्यान रखिएगा। निर्धारित कार्य सफलतापूर्वक पूरे होंगे।

कुंभ :- आज आपको प्रिय की याद सताएगी। अपने काम और प्राथमिकताओं पर ध्यान एकाग्र करें। सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन दिन है। आज निवेश के जो नए अवसर आपकी ओर आएँ, उनपर विचार करें। लेकिन धन तभी लगाएँ जब आप उन योजनाओं का भली-भांति अध्ययन कर लें। किसी भी तरह का निवेश करने से पहले उस व्यक्ति के बारे में भली-भांति जाँच-पड़ताल कर लें। आज आपके आर्थिक स्थिति में भी सुधार आने की संभावना है। आप खुद को समाजसेवा की और आकर्षित पाएंगे। आपके कार्य से अधिकारी गण आपसे खुश हो सकते है। आप बड़ों का आदर करने में अग्रणी रहेंगे।

मीन :- आज स्वास्थ्य पर ध्यान दें। छोटी परेशानियां आपको घेरे रहेंगी। आज के दिन अपने निजी विचारों को छोड़कर, दूसरों के विचारों पर भी ध्यान देने की सलाह है। घर के काम करते समय सकारात्मक रवैया रखें। कार्यक्षेत्र में धन, पुरस्कार और सम्मान मिल सकता है। पैसों के मामलों में आपको दूसरों की सलाह पर चलने के बजाय अपने मन की बात सुनना चाहिए। कोई दोस्त आपसे पैसा मांग सकता है। वाणी पर संयम रखने की जरूरत है। झुंझलाहट से बचने के लिए शांतचित्त रहें। आज लोग आपकी वह प्रशंसा करेंगे, जिसे आप हमेशा से सुनना चाहते थे। मित्रों के साथ पार्टी या पिकनिक में आज का दिन बहुत अच्छी तरह से बीतेगा।

Check Also

26 अप्रैल शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

  वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, द्वितीया तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, …