Breaking News
Home / breaking / 16 मार्च शुक्रवार को किसका भाग्य चमकेगा, पढ़ें आज का राशिफल

16 मार्च शुक्रवार को किसका भाग्य चमकेगा, पढ़ें आज का राशिफल

 

चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2074, बसन्त ऋतु, रवि उत्तरायण, 18.18 बजे बाद अमावस्या तिथि प्रारम्भ

मेष :- अपने महत्वपूर्ण काम को दो दिनों तक टालें। अच्छी आर्थिक स्थिति से कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। प्रोफैशन में योजनाओं का शुभारंभ होगा।

वृष :- आज आर्थिक स्थिति में सुधार नहीं आएगा। धन निवेश लाभकारी है। गुस्से पर कंट्रोल रखें व मीटिंग टाल दे। प्रोफैशन में प्रगति होगी।

मिथुन :- आपके कामों में आज अधिकारी सहयोग करेंगे। दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी। नया कार्य प्रारंभ करेंगे। उत्साह बना रहेगा। पार्टनर से वैचारिक मतभेद होंगे।

कर्क :- आज आपको लाभदायी परिणाम मिलेंगे। कोई विशेष काम बनेगा। पार्टनरशिप में नए प्रस्ताव मिलेंगे। प्रेम प्रसंगों में निश्चित सफलता मिलेगी।

सिंह :- आज आपके आर्थिक प्रयास सफल होंगे। यात्राएं लाभकारी रहेंगी। मित्रों से लाभ होगा। सोशल लाईफ में प्रैस्टीज बढ़ेगी। प्रोपर्टी के विवाद निपटेंगे।

कन्या :- आज आप चापलूसों से दूर रहें। परिजनों से कलेश होगा। व्यापार में व्यावहारिक निर्णय लें। स्टूडैंट्स को लाभ मिलेगा। पार्टनर से सुख मिलेगा।

तुला :- आज रिश्तों में सुधार होगा। सामूहिक प्रोग्राम में मित्रों से मिलेंगे। धनलाभ के नए मार्ग खुलेंगे। कानूनी वाद-विवाद कि अवहेलना न करें।

वृश्चिक :- आज आपके अटके हुए सरकारी काम आगे बढ़ेंगे। नए काम की योजना बनेगी। धन वसूली होगी। पारिवारिक आयोजनों से खुश रहेंगे। ईर्ष्या बनी रहेगी।

धनु :- आज के दिन आप लेन-देन के मामले उलझेंगे। मानहानि के योग हैं। पारिवारिक तनाव रहेगा। मानसिक निराशा रहेगी। गृह क्लेश का वातावरण रहेगा।

मकर :- आज आप मांगलिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। आर्थिक स्थति में सुधार होगा। पुरानी योजना कि पूर्णता के प्रयास होंगे। सामाजिक वर्चस्व बढ़ेगा।

कुंभ :- आज आप कामकाज में लापरवाह रहेंगे। वादाखिलाफ़ी से दिक्कतें आएंगी। आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतें। जोखिमपूर्ण सौदे नुकसान देंगे।

मीन :- आज नए अवसर हाथ आएंगे। प्रेमी संग डेट पर जाएंगे। सर्विसमैन को बड़ा लाभ होगा। जोखिमपूर्ण कामों से बचें। काम में जोश बढ़ेगा।

Check Also

25 अप्रैल शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

  वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, …