Breaking News
Home / breaking / 23 जुलाई सोमवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज जा राशिफल

23 जुलाई सोमवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज जा राशिफल

आषाढ़ मास, शुक्ल पक्ष, एकादशी तिथि, देवशयनी एकादशी, वार सोमवार, सम्वत 2075, वर्षा ऋतु, रवि दक्षिणायन, 16.24 बजे बाद द्वादशी तिथि प्रारम्भ

 

मेष :- आज ग्रह अनुकूल नहीं हैं। हर कार्य में सावधानी बरतें। सरकार विरोधी कार्य से दूर रहिएगा। दुर्घटना से भी बचकर चलिएगा। बाहर के खान-पान की आदत के कारण स्वास्थ्य बिगड़ने की संभावना है। कार्य समयानुसार पूर्ण नहीं होंगे। व्यवसाय में भी सतर्कता बरतें। आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लेना उचित होगा।
वृषभ :- आज आपको मित्रों और स्वजन के साथ घूमने-फिरने का अवसर मिलेगा। सुंदर वस्त्राभूषण और भोजन का अवसर भी आपको प्राप्त होगा, परंतु मध्याहन के बाद स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। अधिक खर्च से बचें। दान पुण्य जितना हो सके अवश्य करें।

देवशयनी एकादशी : आज 23 जुलाई से थम जाएंगे मांगलिक कार्य

मिथुन :- आज परिवार का वातावरण उल्लास मय रहेगा। शारीरिक स्फूर्ति और मानसिक प्रसन्नता का अनुभव होगा। आर्थिक रूप से लाभ होने की संभावना है। मध्याहन के बाद मनोरंजन आपके मन पर छाया रहेगा। मान और सम्मान प्राप्त होगा।

कर्क :- आज दिन उत्तम है। भविष्य के लिए आर्थिक योजना बनाने के लिए समय अच्छा है। एकाग्रतापूर्वक कार्य करने से कार्य में सफलता अवश्य मिलेगी। किसी के साथ वाद-विवाद न कीजिएगा। पारिवारिक वातावरण में शांति बनी रहेगी। अधूरे कार्य पूर्ण होंगे।
सिंह :- आज ग्रह अनुकूल नहीं हैं। शारीरिक और मानसिक परेशानी रहेगी। आर्थिक हानि हो सकती है। परिश्रम के अनुरूप परिणाम मिलेगा। विद्यार्थियों को कार्य में सफलता प्राप्त होगी। वाद विवाद से दूर रहें। नए कार्य का प्रारंभ न करें। शेयर-सट्टे से बचें।

कन्या :- आज आर्थिक लाभ के योग हैं। नए कार्य प्रारंभ करने के लिए समय शुभ है। प्रियजन के साथ मुलाकात होगी। विरोधियों पर आप विजय प्राप्त कर सकेंगे। मानसिक और शारीरिक रूप से कुछ व्यग्रता का अनुभव करेंगे। संपत्ति सम्बन्धी कार्य टाल दें।

तुला :- आज दिन निराशाभरा रहेगा। मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। परिजन से बातचीत में संयम बरतें। मध्याहन बाद आप प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। आर्थिक रूप से लाभ होगा। भाग्यवृद्धि के संकेत हैं। कार्य में सफलता प्राप्त होगी। ईश्वर का स्मरण करें।

वृश्चिक :- आपका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य आज बना रहेगा। क्रोध पर काबू रखें। स्नेहीजन तथा मित्रों से मुलाकात हो सकती है। नकारात्मक विचार आपको परेशान कर सकते हैं। धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च होगा। वाणी पर संयम रखें।

धनु :- आज वाणी और क्रोध पर संयम बरतें। परिजन के साथ संबंधों में कुछ कड़वाहट उत्पन्न हो सकती है। शारीरिक और मानसिक रूप से आप अस्वस्थ रहेंगे। शल्यक्रिया करने जैसे कार्यों को आज टालिएगा। मध्याहन के बाद कार्य में सफलता प्राप्त होगी। परिवार का वातावरण आनंदप्रद रहेगा।

देवशयनी एकादशी : आज 23 जुलाई से थम जाएंगे मांगलिक कार्य

मकर :- आज पूर्वाह्न तक लाभदायी दिन है। मध्याहन के बाद सावधानी बरतें। वाहन चलाते समय भी सावधानी बरतें। मानसिक रूप से भी कुछ अस्वस्थता का अनुभव होगा। मनोरंजन आनंद उल्लास के पीछे खर्च होगा। सम्बंधियों के साथ मनमुटाव से बचें। कोर्ट-कचहरी के कार्य में संभलकर रहें।

कुंभ :- आपका मान-सम्मान बढे़गा और धनलाभ होने के संकेत हैं। प्रत्येक कार्य सरलतापूर्वक संपन्न होगा। कार्यालय में ऊपरी अधिकारी को आपके कार्य से संतोष रहेगा और पदोन्नति के योग हैं। मित्रों के साथ पर्यटन पर जाने के योग हैं। व्यवसाय में लाभ और आय में वृद्धि होने की संभावना है।

मीन :- व्यवसायी और व्यापारीवर्ग के लिए प्रातःकाल का समय अनुकूल नहीं है। ऊपरी अधिकारी तथा प्रतिस्पर्धी के साथ व्यर्थ चर्चा या विवाद न करें। प्रवास हो सकता है। मध्याहन के बाद कार्यालय का वातावरण अनुकूल होगा। अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे। व्यापार के सम्बंध में प्रवास के योग हैं।

Check Also

25 अप्रैल शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

  वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, …