Breaking News
Home / breaking / 30 जून शनिवार को आपके भाग्य में क्या आएगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

30 जून शनिवार को आपके भाग्य में क्या आएगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

आषाढ़ मास, कृष्ण पक्ष, द्वितीया तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2075, वर्षा ऋतु, रवि दक्षिणायन, 15.21 बजे बाद तृतीया तिथि प्रारम्भ

 

मेष :- आज घर-परिवार और संतान के मामले में आपको आनंद और संतोष की भावना का अनुभव होगा। आप सगे-संबंधियों और मित्रों से घिरे रहेंगे। व्यापार-धंधे के संबंध में प्रवास होगा और उसमें लाभ होगा।

वृषभ :- आज व्यापारियों के लिए दिन शुभ है। आप नए आयोजनों को हाथ में ले सकेंगे। इसके अतिरिक्त आर्थिक लाभ भी प्राप्त कर सकेंगे। ईश्वर का स्मरण व दान पुण्य करें।

मिथुन :- आज आपके लिए दिन अनुकूल नहीं है। किसी भी प्रकार के अनिष्ट से बचने के लिए क्रोध की भावना को नियंत्रण में रखें। ऑपरेशन कराने से बचें। ईश्वर का ध्यान व दान पुण्य करें।

 

कर्क :- आज के दिन मौज-शौक और मनोरंजन की प्रवृत्तियों से आप सराबोर होंगे। मित्रों तथा परिवार के साथ मनोरंजन के स्थान या पर्यटन पर जाने का अवसर मिलेगा। अध्यात्म में भी मन लगेगा।

सिंह :- आज आपके परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ मिलकर आप आनंदपूर्वक समय व्यतीत करेंगे। कार्यों में सफलता के योग हैं। कड़वे वचन न बोलें।

कन्या :- आज ग्रह अनुकूल नहीं हैं। संतान को लेकर चिंतित रहेंगे। पेट की बीमारियों की शिकायत रहेगी। विद्यार्थियों की पढ़ाई में विघ्न आएगा। बौद्धिक चर्चा तथा बातचीत में भाग न लें। वाद विवाद से बचें।

तुला :- अत्यधिक संवेदनशीलता और विचारों के बवंडर से आप मानसिक अस्वस्थता अनुभव करेंगे। माता और पत्नी के मामले में आपको चिंता रहेगी। आर्थिक हानि का अंदेशा है। दान पुण्य करें।

 

 

वृश्चिक :- आज का दिन खुशीपूर्वक व्यतीत करेंगे। नए कार्य की शुरुआत करेंगे। घर में भाई-बहनों के साथ मेल-मिलाप रहेगा। स्वजन और मित्रों के साथ मिलन-मुलाकात होगी।

धनु :- आपका आज का दिन मध्यम फलदायी साबित होगा। विशेष प्रयासों से सफलता मिलने के योग हैं। पारिवारिक सदस्यों के साथ गलतफहमी पैदा होने के कारण मनमुटाव होगा।

मकर :- आज निर्धारित कार्य सफलतापूर्वक पूरे होंगे। ऑफिस या व्यवसायिक स्थान पर आपका वर्चस्व बढ़ेगा। गृहजीवन में आनंद का वातावरण रहेगा। आत्मविश्वास बनाए रखने से लाभ होगा।

कुंभ :- आज किसी की जमानत लेने तथा आर्थिक लेन-देन नहीं करने की सलाह देते हैं। खर्च की मात्रा अधिक रहेगी। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ्य नहीं रहेंगे। कटु वचन से बचें, ईश्वर का स्मरण करें।

मीन :-  आज सामाजिक कार्यों या समारोहों में भाग लेने का अवसर आएगा। मित्रों-स्नेहीजन के साथ मुलाकात मन को खुशी देगी। सुंदर स्थान पर पर्यटन का आयोजन होगा। आर्थिक लाभ के भी योग हैं।

Check Also

26 अप्रैल शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

  वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, द्वितीया तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, …