Breaking News
Home / breaking / 5 फरवरी मंगलवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

5 फरवरी मंगलवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

 

 

माघ मास, शुक्ल पक्ष, प्रतिपदा तिथि, वार मंगलवार, सम्वत 2075, शिशिर ऋतु, रवि उत्तरायण, 29.16 बजे बाद द्वितीया तिथि प्रारम्भ, गुप्त नवरात्र प्रारम्भ

मेष :- आज आप मानसिक रूप से व्यग्रता का अनुभव करेंगे। अपेक्षाकृत अधिक संवेदशीलता और भावना से आपका मन आर्द्रता का अनुभव करेगा। आज किसी के साथ वाद-विवाद में न उतरिएगा। स्वजनों, स्नेहीजन के साथ मन दुखी होगा। आपका मान भंग होने का प्रसंग न बने, इसका ध्यान रखिएगा। नए कार्य के प्रारंभ में निष्फलता मिलेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के विषय में चिंता रहेगी। स्त्री मित्रों से हानि हो सकती है।

वृषभ :- आर्थिक आयोजन प्रारंभ में कुछ अड़चन के साथ पूर्ण होते हुए लगेंगे। मित्रों-शुभेच्छकों के मिलन से आपको आनंद होगा। व्यावसायिक क्षेत्र में सहकारपूर्ण वातावरण रहेगा। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पूंजी निवेश करने वालों को चाहिए कि वे सावधानीपूर्वक पूंजी निवेश करें। नए कार्यों का प्रारंभ कर सकेंगे।

 

मिथुन :- आपके दिन का प्रारंभ शारीरिक और मानसिक स्वस्थता के साथ होगा। परिवारजन और मित्रों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे। खर्च अधिक न हो इसका ध्यान रखिएगा। आर्थिक लाभ होगा तो अवश्य परंतु मध्याहन के बाद धन का आयोजन प्रारंभ में खोता हुआ और बाद में पूर्ण होता हुआ लगेगा। पूंजी निवेश का कार्य संभालकर करें। सहकर्मचारियों का सहकार प्राप्त कर सकेंगे।

गुप्त नवरात्रि आज से, तंत्र साधना से हासिल करें सिद्धि

कर्क :- आज आपके धन की आय और व्यय अधिक होगा। आंखो के दर्द से व्यग्रता होगी। साथ में मानसिक चिंता भी रहेगी। बोलते समय शब्दों पर ध्यान रखिएगा। भ्रांति खड़ी न हो इसका भी ध्यान रखिएगा। मध्याहन के बाद आपकी समस्या में परिवर्तन आएगा। आर्थिक दृष्टि से भी लाभ होगा। शारीरिक और मानसिक परिस्थिति में भी सुधार होता हुआ दिखेगा। परिवार का वातावरण भी आनंदप्रद रहेगा। मन से नकारात्मकता को दूर रखें।

सिंह :- आज आपके मन में क्रोध और आवेश की भावना रहने से आप लोगों के साथ संभलकर व्यवहार करिएगा। आरोग्य के लिए आज का दिन शुभ नहीं है। मन में व्यग्रता रहेगी। परिवारजनों के साथ उग्रतापूर्ण व्यवहार हो सकता है, परंतु मध्याहन के बाद आपका मन स्वस्थता प्राप्त करता हुआ अनुभूत होगा। परिवारजन के साथ खान-पान का प्रसंग होगा। शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा होता हुआ दिखेगा। खर्च पर अंकुश रखिएगा।

कन्या :- आपका आज का प्रातःकाल आनंदप्रद और लाभप्रद रहेगा। व्यवसाय और व्यापार के क्षेत्र में लाभ होगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी प्रशंसा होगी। वसूली के पैसे आएंगे। परिवार में भी आनंद का वातावरण रहेगा, परंतु मध्याहन के बाद परिस्थिति में आपको प्रतिकूलता दिखेगी। आपका प्रफुल्लित मन अस्वस्थ होगा। स्वास्थ्य भी कुछ नरम-गरम रहेगा। वाणी में संयम रखना आवश्यक है, असंयम से किसी से तकरार, झगड़ा होने की संभावना है। ईश्वर का ध्यान और आध्यात्मिक विचार मन को शांति दे सकता है।

तुला :- आज आपको शारीरिक और मानसिक सुख अच्छा मिलेगा। व्यवसाय या व्यापार में आप उत्साहपूर्वक कार्य करेंगे। पदोन्नति होगी। सरकारी कार्य सरलतापूर्वक संपन्न होंगे। सामाजिक दृष्टिकोण से आपका मान-सम्मान बढे़गा। धन के निवेश के लिए समय अनुकूल है। परिवार में संतान और पत्नी की ओर से लाभ होगा। मित्रों से की गई भेंट से आपको आनंद होगा। आप में वृद्धि होने की संभावना है।

वृश्चिक :- आज विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद में आप न पड़ें। व्यवसाय या व्यापार में परिस्थिति अनुकूल नहीं होगी। संतानों के साथ मतभेद होने की संभावना है। परंतु मध्याहन के बाद घर, कार्यालय या व्यावसायिक स्थल पर ऊपरी कर्मचारियों का व्यवहार नकारात्मक होगा। संतानों के लिए चिंता उपस्थित होगी। गृहस्थजीवन में आनंद बना रहेगा। सरकारी कार्य पूर्ण होंगे। व्यवसाय में पदोन्नति के योग है।

धनु :- आज आप सावधानी बरतें। क्रोध करने से हानि होने की आशंका है। शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता से आप व्यग्र रहेंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में ऊपरी कर्मचारियों का व्यवहार नकारात्मक रहेगा। संतानों के प्रश्नों के विषय में चिंता सताएगी। प्रतिस्पर्धियों और विरोधियों से चेत कर चलिएगा। महत्वपूर्ण कार्यों में निर्णय न लीजिएगा। नए कार्य का प्रारंभ आज न करें।

मकर :- आज रुचिकर स्वजन के साथ घूमने-फिरने का और खान-पान का प्रसंग उपस्थित होगा। वाहन-सुख मिलेगा तथा मान-सम्मान भी मिलेगा। परंतु मध्याहन के बाद आपका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बिगडे़गा। अधिक खर्च हो जाएगा। स्वभाव में क्रोध की मात्रा अधिक रहेगी। परिवारजनों और सहकर्मचारियों के साथ दुख के प्रसंग बनेंगे। नकारात्मक विचारों से दूर रहें।

कुंभ :- आज आपको कार्य-सफलता और यश-कीर्ति मिलेंगे। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सामाजिक रुप से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मध्याहन के बाद आप मनोरंजन का कार्यक्रम बनाएंगे। जिसमे मित्रों, स्वजन का भी आप समावेश करेंगे।

मीन :- आपका आज का दिन अच्छी तरह से बीतेगा। कला के क्षेत्र में आपकी अभिरुचि बढ़ेगी। मित्रो से हुई भेंट से आनंद होगा। स्वभाव में क्रोध की मात्रा अधिक रहेगी। इसलिए मन तथा वाणी पर संयम बरतना आवश्यक है। विरोधियों के सामने सफलता मिलेगी। अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। प्रिय पात्र के साथ हुई भेट आनंददायी होगी। घर में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। मध्याहन के बाद आर्थिक लाभ की संभावना है।

गुप्त नवरात्रि आज से, तंत्र साधना से हासिल करें सिद्धि

Check Also

26 अप्रैल शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

  वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, द्वितीया तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, …