Breaking News
Home / breaking / OMG : मंगलसूत्र निगल गया लुटेरा, ऑपरेशन कर निकाला

OMG : मंगलसूत्र निगल गया लुटेरा, ऑपरेशन कर निकाला

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक लुटेरे ने पुलिस की गिरफ्त में आने के पहले लूटा गया मंगलसूत्र ही निगल लिया। पुलिस ने उसका ऑपरेशन करवा कर माल जब्त किया है।

पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि जबलपुर की डिफेंस कॉलोनी निवासी 70 वर्षीय वृद्धा कलावती यादव कल घर के आंगन में लेटी हुई थीं। बाइक पर सवार दो लुटेरे उसके गले से मंगलसूत्र झपटकर भाग गए। बुजुर्ग महिला के चिल्‍लाने पर आसपास के लोगों ने तत्काल इसकी जानकारी सिविल लाइन्‍स थाने में दी।

 

घटना की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल लुटेरों के भागने के रास्‍ते पर पीछा कर घेराबंदी की और दोनों लुटेरों सूरज डुमार और राजू थापा को धरदबोचा। पुलिस की घेराबंदी देखकर सूरज डुमार ने पकड़े जाने के पहले ही मंगलसूत्र मुंह में डालकर निगल लिया।

पुलिस ने मंगलसूत्र निगलने वाले आरोपी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराकर डॉक्‍टर से उसका ऑपरेशन करवाया। उसके पेट से सोने का एक पेंडेंट और सात मोती निकलवाकर जब्त किए।

पूछताछ में पता चला कि उनके द्वारा उपयोग में की गई बाइक भी चोरी की थी। गिरफ्तार आरोपियों का पहले से ही आपराधिक रिकॉर्ड है। दोनों ही आरोपी लूट और चोरी के मामलों में कुछ दिन पूर्व ही जेल की सजा काटकर आए हैं।

Check Also

25 अप्रैल शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

  वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, …