Breaking News
Home / breaking / जोर का झटका : बिना सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर 15.50 रुपए महंगा

जोर का झटका : बिना सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर 15.50 रुपए महंगा

नई दिल्ली। तेल विपणन कंपनियों ने रविवार से बिना सब्सिडी वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 15.50 रुपए बढ़ा दी है।

देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन आयल कॉर्पोरेशन की वेबसाइट के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज से बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम का रसोई गैस सिलेंडर 590 रुपये का मिलेगा। अगस्त में इसकी कीमत 574.50 रुपए थी। दो महीने कीमतों में लगातार कमी के बाद यह वृद्धि की है।

कोलकाता में बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर अब 601 रुपए की बजाय 616.50 रुपए, मुम्बई में 546.50 रुए की बाजय 562 रुपए और चेन्नई में 590.50 रुपए की बजाय 606.50 रुपए में मिलेगा।

विमान ईंधन हुआ सस्ता

तेल विपणन कंपनियों ने रविवार से विमान ईंधन की कीमत में कमी कर दी है जिससे विमान सेवा कंपनियों को राहत मिलेगी।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज से विमान ईंधन 62,698.86 रुपये प्रति किलोलीटर मिलेगा। अगस्त में इसकी कीमत 63,295.48 रुपए प्रति किलोलीटर थी। इस प्रकार इसका मूल्य 596.62 रुपये यानी 0.94 प्रतिशत घटाया गया है।

कोलकाता में विमान ईंधन 541.12 रुपए सस्ता होकर अब 68,667.48 रुपए, मुम्बई में 582.75 रुपए सस्ता होकर 62,712.17 रुपए और चेन्नई में 572.76 रुपए सस्ता होकर 63,642.23 रुपए प्रति किलोलीटर मिलेगा।

Check Also

25 अप्रैल शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

  वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, …