Breaking News
Home / breaking / भारतीय बाजार भी धराशायी, रुपए की कीमत पहली बार सबसे नीचे

भारतीय बाजार भी धराशायी, रुपए की कीमत पहली बार सबसे नीचे

मुंबई। अमेरिकी बाजारों में गिरावट का असर भारत में भी देखने को मिला है। आज सप्ताह के पहले दिन भारतीय शेयर बाजार भी धराशायी हो गए। महंगाई के आंकड़ों के बाद अमेरिका के शेयर बाजार शुक्रवार को भारी गिरावट के साथ बंद हुए थे। अनुमान था कि इसका असर दूसरे बाजारों पर भी देखने को मिलेगा, जो सही साबित हुआ।

सेंसेक्स आज सोमवार को 1200 अंकों से ज्यादा की गिरावट के साथ खुला है। सेंसेक्स आज 53000 के नीचे ट्रेड कर रहा है। वहीं, निफ्टी 350 अंकों से ज्यादा की गिरावट के साथ खुला है। निफ्टी 15,850 के नीचे ट्रेड कर रहा है। बैंक निफ्टी में लगभग 1000 अंकों की गिरावट देखने को मिल रही है। निफ्टी बैंक 33500 के नीचे आ गया।

रुपया 78 के नीचे

आज शेयर बाजार के साथ भारतीय रुपया में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। सोमवार को रुपया एक डॉलर के मुकाबले 78.14 के स्तर पर पहुंच गया है। यह अब तक का रुपया के लिए सबसे निचला स्तर है। एक्सपर्टस के मुताबिक फिलहाल अभी इसकी गिरावट और बढ़ सकती है। दूसरी तरफ क्रूड ऑयल भी 120 डॉलर के आस-पास बना हुआ है। क्रूड में भी और तेजी देखने को मिल सकती है।

Check Also

26 अप्रैल शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

  वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, द्वितीया तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, …