Breaking News
Home / breaking / किस रंग की गाय का दूध पीने से होता है कौनसा फायदा, जानिए

किस रंग की गाय का दूध पीने से होता है कौनसा फायदा, जानिए

न्यूज नजर डॉट कॉम

गाय का दूध व घी अमृत के समान हैं। गाय के दूध का प्रतिदिन सेवन अनेक बीमारियों से दूर रखता है।गाय का दूध पीने से शक्ति का संचार होता है। यह हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। हाथ-पांव में जलन होने पर गाय के घी से मालिश करने पर आराम मिलेगा। गाय के दूध से रेडियो एक्टिव विकिरणों से होने वाले रोगों से भी बचा जा सकता है।  गाय का दूध फैटरहित, परंतु शक्तिशाली होता है। उसे पीने से मोटापा नहीं बढ़ता तथा स्त्रियों के प्रदर रोग आदि में लाभ होता है।
गाय के दूध में कैल्शियम 200 प्रतिशत, फॉस्फोरस 150 प्रतिशत, लौह 20 प्रतिशत, गंधक 50 प्रतिशत, पोटैशियम 50 प्रतिशत, सोडियम 10 प्रतिशत पाए जाते हैं। गाय के दूध में विटामिन C 2 प्रतिशत, विटामिन A (आईक्यू) 174 और विटामिन D 5 प्रतिश होता है। आओ जानते हैं कि किस रंग की गाय का दूध पीने के क्या फायदे हैं।
1. सफेद रंग की गाय का दूध पाचक होता है, जो शरीर को हष्ट-पुष्ट बनाता है।
2. चितकबरी गाय का दूध पित्त बढ़ाता है, जो शरीर को चंचल बनाता है।
3. काले रंग की गाय का दूध मीठा होता है, जो गैस के रोगों को दूर करता है।
4. लाल रंग की गाय का दूध रक्त बढ़ाता है, जो शरीर को स्फूर्ति वाला बनाता है।
5. पीले रंग की गाय का दूध पित्त को संतुलित करता है, जो शरीर को ओजपूर्ण बनाता है।
– उपरोक्त सभी पत्रिका ‘गवाक्ष भारती’, धर्मपाल की ‘भारत में गौरक्षा…’ और ‘गौ की महिमा’ पुस्तिका से साभार उद्धृत..

Check Also

9 लाख की सोने की चेन लेकर ग्राहक चंपत, ज्वैलर्स के उड़े होश

कुचामनसिटी. शहर के घाटी कुआं बाजार से ज्वैलर की दुकान में ग्राहक बनकर पहुंचे दो युवक …