Breaking News
Home / breaking / आखिरकार विकास बराला को दुबारा किया अरेस्ट, इस बार लगाई गम्भीर धाराएं

आखिरकार विकास बराला को दुबारा किया अरेस्ट, इस बार लगाई गम्भीर धाराएं

 

चंडीगढ़। हरियाणा के बीजेपी अध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे विकास बराला को चंडीगढ़ पुलिस ने फिर अरेस्ट कर लिया है। इस बार उस पर लड़की का पीछा करने और अपहरण की कोशिश एवं छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया है। इससे पहले उसे व उसके दोस्त को पुलिस ने कमजोर धारा का लाभ देकर छोड़ दिया था। मामला देशभर में चर्चित होने के बाद पुलिस ने उसे दोबारा अरेस्ट कर लिया है।

 

 

यह है मामला

सेक्टर-26 पुलिस थाने में शुक्रवार रात दी शिकायत में IAS अफसर की बेटी वर्णिता ने बताया कि बीती रात विकास बराला और उसके साथी ने चंडीगढ़ सेक्टर 7 पेट्रोल पंप से उसका पीछा करना शुरू किया।

शराब के नशे में चूर आरोपियों ने अपनी कार उसकी कार के पीछे लगा ली। कार पर हाथ मारकर रोकने का प्रयास भी किया और काफी दूर तक उसका पीछा करते रहे। विकास बराला कुरुक्षेत्र में एलएलबी का स्टूडेंट है और उसका साथी एलएलबी पास कर चुका है।

विकास बराला की गिरफ्तारी पर उसके पिता बीजेपी अध्यक्ष सुभाष बराला ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया था। बाद में उन्होंने पीड़िता को बेटी समान बताया तो सबकी आलोचना का शिकार बने।

शराब के नशे में थे

डीएसपी ईस्ट सतीष कुमार ने बताया कि पीड़िता ने 100 नंबर पर छेड़छाड़ की शिकायत की थी। कंट्रोल रूम पर शिकायत मिलने पर तुरंत पुलिस हरकत में आ गई और दोनों आरोपियों को 26 सेक्टर ट्रांसपोर्ट चौक से पीछा करने के दौरान ही घेर कर गिरफ्तार कर लिया।

विकास बराला और उसके साथी शराब के नशे में चूर में थे। पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर पुलिस स्टेशन ले गई और छेड़छाड़ करने सहित शराब पीकर गाड़ी चलाने का मामला दर्ज कर लिया। बाद में जब पता चला कि विकास के पिता कौन हैं तो पुलिस की बत्ती गुल हो गई। उसने मामला हल्की धाराओं में बदल दिया।

इसके बाद राष्ट्रीय स्तर पर मामला उछला तो पुलिस को फिर कड़ी करवाई करनी पड़ी। पुलिस ने बताया कि घटना को लेकर 6 सीसीटीवी कैमरों कर फुटेज मिल गए हैं।

Check Also

25 अप्रैल शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

  वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, …