Breaking News
Home / breaking / इमारत की छत पर महिला से बलात्कार, बाद में बेरहमी से हत्या

इमारत की छत पर महिला से बलात्कार, बाद में बेरहमी से हत्या

मुंबई। मध्य मुंबई के कुर्ला में एक खाली रिहायशी इमारत में 20 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार शाम 13 मंजिला इमारत की छत पर महिला का क्षत-विक्षत शव मिला था। एक अधिकारी ने कहा कि कुछ लड़के एक वीडियो शूट करने के लिए इमारत की छत पर गए थे, तब उन्होंने शव देखा और पुलिस को सूचना दी।

उन्होंने कहा कि विनोबा भावे नगर थाने की एक टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमॉर्टम से पता चला कि हत्या से पहले महिला का यौन उत्पीड़न किया गया था। अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) और 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) प्रणय अशोक ने कहा कि मामले की जांच के लिए पड़ोसी थानों से विशेष टीमों का गठन किया गया है।

Check Also

25 अप्रैल शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

  वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, …