Breaking News
Home / breaking / कांस्टेबल पत्नी की हत्या करने वाले हेड कांस्टेबल ने खुद को गोली मारी

कांस्टेबल पत्नी की हत्या करने वाले हेड कांस्टेबल ने खुद को गोली मारी

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल ने अपनी कांस्टेबल पत्नी की गोली मारकर हत्या करने में बाद मंगलवार देर रात खुद भी गोली मार ली जिससे उसकी मौत हो गई।

दक्षिणी दिल्ली जिले के पुलिस उपायुक्त अतुल ठाकुर आज देर रात इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्पेशल सेल में तैनात हेड कांस्टेबल मनोज ने उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में जमालपुर गांव में देर रात गोली मार ली।

पुलिस के अनुसार मंगलवार को लोधी कॉलोनी इलाके में एक महिला पुलिसकर्मी रेणु मालिक का शव मिला था। पुलिस जांच में पता चला था कि महिला कांस्टेबल आउटर नार्थ जिले में तैनात थी।

स्पेशल सेल में तैनात उसका पति हेड कांस्टेबल मनोज पर हत्या की आशंका व्यक्त की गई थी। घटना के बाद से ही मनोज फरार था। उसे पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई थी लेकिन देर खुद को गोली मारने की सूचना मिली। शुरुआती जांच में पुलिस ने वारदात के पीछे गृह कलह होने की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Check Also

25 अप्रैल शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

  वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, …