Breaking News
Home / breaking / चंदे पर पल रहे पाकिस्तान को तगड़ा झटका, तेल आपूर्ति और कर्ज बंद

चंदे पर पल रहे पाकिस्तान को तगड़ा झटका, तेल आपूर्ति और कर्ज बंद

रियाद। दयनीय वित्तीय स्थिति का सामना कर रहे पाकिस्तान को सउदी अरब ने तगड़ा झटका देते हुए उसे तेल की आपूर्ति बंद करने के साथ ही कर्ज देने से मना कर दिया है।

सउदी अरब ने यह कदम पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी के कश्मीर मुद्दे पर भारत के खिलाफ कड़ा रुख नहीं अपनाने के लिए सउदी अरब की अगुवाई वाले ‘इस्लामिक सहयोग संगठन’ (ओआईसी) को सख्त चेतावनी देने के बाद उठाया है।

मिडिल ईस्ट मॉनिटर ने इसकी जानकारी दी है। सउदी अरब के इस कदम के बाद दोनों देशों के बीच दशकों से चला आ रहा रिश्ता खत्म हो गया है।

पाकिस्तान को सउदी अरब को एक अरब डॉलर का भुगतान भी करना होगा। यह राशि नवंबर 2018 में सउदी अरब के 6.2 अरब डॉलर के पैकेज का एक हिस्सा था, जो पाकिस्तान को घोर आर्थिक संकट के समय दिया गया था। इसमें पैकेज में कुल तीन अरब डॉलर का ऋण और एक तेल ऋण सुविधा थी जिसमें 3.2 अरब डॉलर की राशि शामिल थी।

Check Also

29 अप्रैल सोमवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, पंचमी तिथि, वार सोमवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह …