Breaking News
Home / breaking / जलते हुए होटल से निकले धोनी, सेल्फी लेने के लिए पागल हुए फैन्स

जलते हुए होटल से निकले धोनी, सेल्फी लेने के लिए पागल हुए फैन्स

add kamal
नई दिल्ली। दिल्ली के द्वारका में स्थित वेलकम होटल के पिछले हिस्से में शुक्रवार सुबह अचानक आग लग गई । इस होटल में टीम इंडिया के पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी और झारखंड टीम के उनके साथियों के साथ ठहरे हुए थे।

आग की सूचना मिलते ही बचाव दल ने धोनी समेत सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना शुरू ही किया था। इस बीच धोनी के फैन्स खुद को रोक नहीं पाये।

उन्होंने धोनी के साथ सेल्फी लेनी शुरू कर दी। दिल्ली के फाइव स्टार वेलकम होटल से करीब पांच सौै से ज्यादा इंडियन फॉरनर्स गेस्ट को भी सुरक्षित बाहर निकाला गया है।

होटल वेलकम से निकलता धुंआ और बाहर आते महेंद्र सिंह धोनी।
होटल वेलकम से निकलता धुंआ और बाहर आते महेंद्र सिंह धोनी।

मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने होटल में लगी आग पर काबू पा लिया। हालांकि आग में झारखंड के खिलाड़ियों की किट जल गई है। आग लगने की खबर मिलते ही होटल में भगदड़ मच गई। इस दौरान होटल में इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और झारखंड टीम के खिलाड़ी मौजूद थे। सभी को सुरक्षित बाहर निकल लिया गया।

keva bio energy card-2

Check Also

महिला थाने का सहायक उप निरीक्षक 15000 रुपए रिश्वत लेते अरेस्ट

टोंक/कोटा। राजस्थान में कोटा से गई भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार को टोंक के महिला …