Breaking News
Home / breaking / पत्नी के अवैध संबंधों का था शक, चाकू उठाया और ताबड़तोड़…

पत्नी के अवैध संबंधों का था शक, चाकू उठाया और ताबड़तोड़…


नई दिल्ली। भागती-दौड़ती मेट्रो सिटी में रिश्ते भी एक दूसरे से तेजी से दूरियां बना रहे हैं। पति-पत्नी का आपसी विश्वास चाकू की लकीर मिट रहा है। ऐसे ही एक दर्दनाक वाकये से एक बार फिर दिल्ली रूबरू हुई।


एक युवक ने अवैध संबंध के शक में अपनी पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। लगभग 30 वार करने के बाद उसका जुनून ठंडा पड़ा लेकिन तब तक पत्नी मर चुकी थी। पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया है।


पुलिस के अनुसार दिलशाद गार्डन इलाके में 43 वर्षीय विनोद जनता फ्लैट्स के ब्लॉक 4 में मकान नंबर पी-13 में अपनी 36 वर्षीय पत्नी रेखा और 15 वर्षीय बेटे के साथ रहता था। रेखा अक्सर फोन पर किसी से बात किया करती थी।

विनोद उससे पूछता तो वह कुछ नहीं बताती थी। इससे विनोद के मन में शक का कीड़ा कुलबुलाने लगा। उसे यकीन हो गया कि उसकी पत्नी के किसी और मर्द से अवैध संबंध है।

यह शक कब जुनून में बदल गया, पता ही नहीं चला। बुधवार को विनोद ने पत्नी रेखा को अपने भाई के कमरे में बंद कर लिया और उस पर चाकू से ताबड़तोड़ 30 वार कर दिए।

 

उसके चीख सुनकर बेटा बीच बचाव करने दौड़ा लेकिन गुस्से से भरे विनोद ने बेटे पर भी चाकू से हमला कर दिया। उसके हाथ में गहरे जख्म आए हैं। हल्ला सुनकर लोग एकत्र हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घायल बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Check Also

अयोध्या में श्री रामलला मंदिर की प्रतिष्ठा दोबारा की जाएगी : शंकराचार्य

अलवर। जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर की प्रतिष्ठा दोबारा …