Breaking News
Home / breaking / भाजयुमोे प्रवक्ता को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली

भाजयुमोे प्रवक्ता को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली


नई दिल्ली। राजधानी में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। बीती रात बाइक सवार बदमाशों ने दिल्ली भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रवक्ता हिमांशु यादव को गोली मार दी। गनीमत रही कि उनकी जान बच गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हिमांशु रात करीब साढे 10 बजे विकासपुरी इलाके से अपनी सफेद स्कॉर्पियो में सवार होकर उत्तम नगर स्थित अपने घर लौट रहे थे। आउटर रिंग रोड पर मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने उनकी गाड़ी का टायर पंक्चर होने के बहाने से रोका।

जैसे ही हिमांशु गाड़ी रोककर टायर चैक करने के लिए बाहर निकले तो बदमाशों ने उन पर दो फायर कर दिए। इनमे से एक गोली तो चूक गई जबकि दूसरी गोली उनके पैर में जा लगी। गोली लगने पर हिमांशु ने शोर मचा दिया। इस पर बाइक सवार वहां से भाग निकले। शोर सुनकर पहुंचे हिमांशु के साथियों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन करके उनके पैर में फंसी गोली निकाली।

सम्पत्ति विवाद

हिमांशु का कहना है कि कुछ दिन पहले उत्तम नगर इलाके में संपत्ति विवाद के चलते उन्होंने एक मुकदमा दर्ज करवाया था। सम्भवतः इसी वजह से उन पर हमला हुआ हो। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है कि इस घटना के पीछे किसका हाथ है।

Check Also

25 अप्रैल शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

  वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, …