Breaking News
Home / breaking / लॉक डाउन में आपसी विवाद में चार लोगों की हत्या, पांच अरेस्ट

लॉक डाउन में आपसी विवाद में चार लोगों की हत्या, पांच अरेस्ट

 

सिमडेगा। झारखंड में सिमडेगा जिले के कुरडेग थाना क्षेत्र के कूटमा कछार गांव में आज आपसी विवाद में एक महिला समेत चार लोगों की हत्या के मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि कूटमा कछार गांव में दो पक्षों के बीच महुआ चुनने को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।इसके बाद एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के विपलो यादव (70) और महेन्द्र यादव (55) की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। इसके बाद मृतक पक्ष के लोगों ने भी दूसरे पक्ष की लेनवती देवी और सुनील यादव की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी।

सूत्रों ने बताया कि इस सिलसिले में पुलिस ने दो पक्ष के पांच लोग लीलाधर यादव, गुलेश्वर यादव, उदयचन्द यादव, रुपेश यादव और दुर्गा यादव को गिरफ्तार कर लिया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Check Also

25 अप्रैल शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

  वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, …