Breaking News
Home / breaking / उत्तर कोरिया ने अमेरिका पर गिराया परमाणु बम, पूरा शहर तबाह !

उत्तर कोरिया ने अमेरिका पर गिराया परमाणु बम, पूरा शहर तबाह !

photo 203 14-22-50

वाशिंगटन। उत्तर कोरिया ने अमेरिका पर परमाणु बम गिरा दिया है। इससे अमेरिका का एक शहर पूरा तबाह हो गया और सभी लोग मारे गए। जिसने भी इस हमले का वीडियो देखा, वह सिहर उठा।
जी नहीं, यह वीडियो असली नहीं है और न ही अमेरिका पर कोई हमला हुआ है।

add kamal
दरअसल उत्तरी कोरिया और अमेरिका में चल रही तनातनी के बीच किसी ने एक फर्जी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।

इसमें अमेरिका पर परमाणु बम गिरते हुए और पूरा शहर आग का गोला बनते दिखाया गया है। कई लोग इस वीडियो को हकीकत मान रहे हैं जबकि अमेरिका ने इसे फर्जी बताते हुए उत्तर कोरिया का प्रोपेगेंडा करार दिया है।

यह है वीडियो में

इस वीडियो में सबसे पहले एक कार्यक्रम में उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन का स्वागत किया जाता है और फिर एक वीडियो चलाया जाता है। इसमें उत्तर कोरिया की ओर से अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल से अमेरिका पर परमाणु बम गिराना दिखाया जाता है।

keva bio energy card-1

यह बम अमेरिकी शहर को आग के गोले में तब्दील कर देता है। इसमें अमेरिकी झंडा भी जलता नजर आ रहा है। इसके बाद उत्तर कोरिया के तानाशाह किम और सेना के अधिकारी ताली बजाकर खुशी का इजहार करते हैं। साथ ही उत्तर कोरियाई सैन्य बैंड बजाया जाता है

दोनों देशों के बीच तनाव में तल्खी

मालूम हो कि उत्तर कोरिया और अमेरिका के बीच इन दिनों तनाव चरम पर है। दोनों देश एक दूसरे पर हमले की पूरी तैयारी में हैं। सीरिया पर मिसाइल दागने और फिर अफगानिस्तान में अपना सबसे बड़ा गैर परमाणु बम गिराने के बाद अमेरिका ने कोरियाई प्रायद्वीप में अपने जंगी बेडे भेजे हैं। उत्तर कोरिया ने भी साफ धमकी दे रखी है कि अगर अमेरिका ने उकसावे की कार्रवाई की तो उत्तर कोरिया उस पर परमाणु हमला करेगा। हाल ही उत्तर कोरिया ने मिसाइल परीक्षण भी किया है।

Check Also

 19 मई रविवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास, शुक्ल पक्ष, एकादशी तिथि, वार रविवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, दोपहर …