Breaking News
Home / breaking / मिस्र में खुदाई में मिला 3,000 साल पुराना जज का मकबरा

मिस्र में खुदाई में मिला 3,000 साल पुराना जज का मकबरा

add kamal
लक्सर (मिस्र)। मिस्र के नील शहर में खुदाई के दौरान 3,000 से अधिक साल पुराना मकबरा मिला है। यह यूरहाट का मकबरा है जो एक न्यायाधीश था। यहां पर एक खुली अदालत थी। इसमेंं एक आयताकार कक्ष, एक गलियारा और भीतर भी एक कक्ष बना हुआ था।

khudai
पुरातत्वविदों को मकबरे के कमरों से मूर्तियों का एक संग्रह, लकड़ी के मुखौटे और एक प्रकार का ढक्कन मिला है। दूसरे कक्ष में भी खोज जारी है।

keva bio energy card-1

इस साल के शुरू में, स्विडिश पुरातत्वविदों ने दक्षिणी शहर असवान के पास 12 प्राचीन मिस्र के कब्रिस्तानों की खोज की थी, जो लगभग 3,500 साल पुरानी थी।
इसी वर्ष मार्च में, मिस्र ने काहिरा के एक झुग्गी बस्तियों में आठ मीटर की मूर्ति ढूंढ निकाली थी, जिसे माना जाता है कि यह राजा सामतिक प्रथम की थी जिसने 664 से 610 बीसी तक शासन किया था।
मिस्र के पर्यटन विकास प्राधिकरण के प्रमुख हिशम एल डेमेरी ने कहा कि देश में पर्यटन उद्योग बढ़ रहा है और लक्सर में होने वाली खोजों से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

Check Also

भाजपा के पूर्व विधायक का महिला के बाल संवारते वीडियो वायरल, गाड़ी भी हुई सीज

हरिद्वार। ज्वालापुर विधानसभा के पूर्व विधायक रविदासाचार्य सुरेश राठौर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर …