Breaking News
Home / breaking / महेंद्र सिंह धोनी के बाद सुरेश रैना ने भी लिया संन्यास

महेंद्र सिंह धोनी के बाद सुरेश रैना ने भी लिया संन्यास

नई दिल्ली। महेंद्र सिंह धोनी के 15 अगस्त को संन्यास लेने की घोषणा के बाद भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स में उनके साथी खिलाड़ी सुरेश रैना ने भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी।

बाएं हाथ के बल्लेबाज रैना ने सोशल मीडिया के जरिए अपने संन्यास की घोषणा की है। धोनी के संन्यास के एलान के तुरंत बाद ही रैना ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा कि वह भी धोनी की इस यात्रा में शामिल हो रहे हैं।

रैना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है और इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा कि माही आपके साथ खेलना अच्छा था। पूरे दिल से, गर्व के साथ, मैं आपकी इस यात्रा में शामिल होना चाहता हूं। थैंक यू इंडिया। जय हिन्द।

रैना भारतीय टीम से लंबे समय से बाहर चल रहे थे। उन्‍होंने 17 जुलाई 2018 को इंग्‍लैंड के खिलाफ लीड्स में खेले गए एकदिवसीय मैच के बाद से कोई अंतर्राष्ट्रीय मैच नहीं खेला था। उनका जन्म 27 नवंबर 1986 को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के मुरादनगर में हुआ था।

Check Also

25 अप्रैल शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

  वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, …