Breaking News
Home / breaking / अयोध्या में श्रीरामनवमी मेला चरम की ओर

अयोध्या में श्रीरामनवमी मेला चरम की ओर

ramlala

अयोध्या। अयोध्या का प्रसिद्ध रामनवमी मेला धीरे-धीरे अपने चरम चरम की ओर हैं। श्रद्धालुओ का लगातार आना प्रारम्भ हो गया हैं। श्रद्धालुओ तक बेहतर मूलभूत सुविधाओ को पहुचाने हेतु जिलाधिकारी किंजल सिंह लगातार प्रयास कर रही हैं। वे अधिकारियो की पूरी टीम के साथ रात दिन अयोध्या का भ्रमण कर उसकी सुन्दरता भव्ययता तथा सुविधाओ को निखारने के लिए प्रयत्नशील हैं उनका प्रयास हैं कि जो श्रद्धालु अयोध्या आये वे लौटते समय जिला प्रशासन शासन एवं सरकार का गुणगान करते हुए अपने घरो को लौटे।

जहॉ सुरक्षा व्यवस्था हेतु नया घाट हनुमानगढ़ी राम घाट रेलवे स्टेशन साकेत पेट्रोल पम्प कनक भवन नागेश्वरनाथ राम की पैड़ी पर सी.सी. टी.वी. को लगवाया जा रहा हैं। तथा प्रयास किया जा रहा हैं कि अधिक से अधिक मेला क्षेत्र को सी.सी. टी.वी. से कवर किया जाए वही दूसरी तरफ सफाई हेतु नगर पालिका अयोध्या, फैजाबाद तथा ग्राम पंचायत के 1500 सफाई कर्मी की फौज उतार दी गई हैं। यात्रियो के ठहरने के लिए विश्राम के लिए राम घाट एवं अयोध्या रेलवे स्टेशन व साकेत पेट्रोल पम्प के पास टेन्ट शौचालय स्वच्छ पेयजल विद्युत तथा सुरक्षा के पुख्ता इन्तजाम किये जा रहे हें। साकेत पेट्रोल पम्प के पास परिवहन विभाग द्वारा बसो के टिकट हेतु अस्थाई टिकट काउन्टर खोले जा रहे हैं। बड़े-बड़े एल.ई.डी. टी.वी. द्वारा 12 13 व 14 को मंदिरो में रामजन्म के समय के कार्यक्रम एवं आरती का प्रसारण भी प्रस्तावित हैं। जिसकी व्यवस्था की जा रही हैं। भीषण गर्मी को देखते हुए नगर पालिका अयोध्या फैजाबाद व जल निगम के पानी पीने के टैंकर लगाने के साथ अन्य जिलो से टैंकर मंगाये गये हैं। 100 स्थानो पर जल प्याऊ की व्यवस्था की गई हैं। दूषित खाद्य पदार्थाे पर नियंत्रण हेतु खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा लगातार सैम्पुल लिए जा रहे हें। पर्याप्त एम्बुलेंस के साथ स्थान जोन व सेक्टर में मेडिकल कैम्प लगाये जा रहे हैं। नियंत्रण कक्ष में एक अस्थाई अस्पताल कार्यरत रहेगा। महिलाओ के वस्त्र बदलने हेतु घाटो पर चेन्ज रूम खाली करा दिये गये हैं तथा अस्थाई चेन्ज रूम अलग से बनवाए गये हैं।

जिलाधिकारी ने कहा कि हम पुराने ढर्रे से निकलकर मेला में मूलभूत सुविधाओ का बेहतर से बेहतर व्यवस्था देना चाहते हैं यदि किसी को शिकायत हैं या सुझाव देना चाहता हैं तो वह मेला कन्ट्रोल रूम में नोट करा सकता हैं। भ्रमण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी एस.पी.सिटी संकल्प शर्मा ए.डी.एम. सिटी राम निवास शर्मा सी.ओ. अयोध्या एस.डी.एम. सोहावल व सदर सभी अधिकारी एवं नोडल अधिकारी उपस्थित थें।

Check Also

भाजपा के पूर्व विधायक का महिला के बाल संवारते वीडियो वायरल, गाड़ी भी हुई सीज

हरिद्वार। ज्वालापुर विधानसभा के पूर्व विधायक रविदासाचार्य सुरेश राठौर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *