Breaking News
Home / breaking / आज खुलेंगे गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट, लॉकडाउन के चलते चारों तरफ पसरा सन्नाटा

आज खुलेंगे गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट, लॉकडाउन के चलते चारों तरफ पसरा सन्नाटा

 

उत्तरकाशी। उत्तराखंड में आज गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा का आगाज होने जा रहा है। दूसरी तरफ लॉकडाउन के चलते पहली बार ऐसा होगा जब यात्रा शुरू होने के बाद भी श्रद्धालु दर्शानार्थ नहीं आ सकेंगे। वहीं कपाट खुलने के समय प्रशासन ने 21 लोगों को ही मौजूद रहने की अनुमति दी है।

जानकारी के अनुसार, रविवार को विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर सादगीपूर्ण और सोशल डिस्टेंसिंग के साथ गंगोत्री धाम के कपाट 6 माह के लिए खोल दिए जाएंगे।

वहीं दूसरी ओर 26 अप्रैल को सुबह 8 बजकर 5 मिनट पर शनिदेव की डोली की अगुवाई में पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ मां यमुना की डोली शीतकालीन प्रवास खरसाली से यमुनोत्री धाम को रवाना होगी। इसके बाद 11 बजे डोली यमुनोत्री धाम पहुंचेगी, जहां विधिवत कपाट खोले जाएंगे।

बता दें कि लॉकडाउन के कारण चारों तरफ सन्नाटा पसरा हुआ है। व्यापारियों को भी इसका काफी नुकसान झेलना पड़ रहा है। यात्रा शुरू होने के एक महीने पहले ही होटल, धर्मशाला, लॉज और गेस्ट हाउस मालिकों के द्वारा तैयारियां शुरू कर ली जाती थी।

Check Also

भाजपा के पूर्व विधायक का महिला के बाल संवारते वीडियो वायरल, गाड़ी भी हुई सीज

हरिद्वार। ज्वालापुर विधानसभा के पूर्व विधायक रविदासाचार्य सुरेश राठौर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर …