Breaking News
Home / breaking / 9,000 से ज्यादा श्रद्धालुओं ने अमरनाथ यात्रा की शुरू

9,000 से ज्यादा श्रद्धालुओं ने अमरनाथ यात्रा की शुरू

amarnath yatra1

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
श्रीनगर/नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह और अमरनाथ श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष एवं गवर्नर एन.एन वोहरा ने शनिवार को अमरनाथ गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन किए और पूजा अर्चना की। इसके साथ ही उन्होंने हजरत बल पर भी दुआ मांगी।
राजनाथ सिंह ने शनिवार को अपने ट्विटर अकाउंट के माध्यम से इस खबर की जानकारी देते हुए कहा कि आज सुबह पवित्र अमरनाथ जी के दर्शन करके वह खुद को बहुत धन्य महसूस कर रहे हैं। राजनाथ सिंह और एनएन वोहरा ने आज सुबह हैलिकॉप्टर से अनंतनाग जिले में स्थित अमरनाथ जी की पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन करने पहुंचे।
विश्व प्रसिद्ध अमरनाथ यात्रा शनिवार से शुरू हो गई। बालटाल से यात्रा का पहला जत्था भगवान भोले नाथ के दर्शनों के लिए रवाना हो गया। यह यात्रा जम्मू से एक दिन पहले शुरू होती है। इसलिए शुक्रवार को जम्मू से यात्रियों का पहला जत्था उप मुख्यमंत्री निर्मल सिंह ने आधार शिविर भगवती नगर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अमरनाथ यात्रा को लेकर लंगर वालों में भी काफी उत्साह देखने को मिला रहा है। इस बार मौसम विभाग ने मौसम अनुकूल रहने के कारण बाबा बर्फानी के यात्रा के अंत तक अपने आकार में बने रहने की उम्मीद जताई है और यात्रियों को उनके दर्शनों का सौभाग्य मिलेगा। जम्मू से शनिवार को दूसरा जत्था रवाना हुआ। कुल 33 बसों में रवाना किये गए यात्रियों की संख्या 1214 है।

 

जम्मू कश्मीर के गांधरबल तथा अनंतनाग जिलों के आधार शिविरों से आज सुबह 9,000 श्रद्धालुओं ने पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शनों के लिए यात्रा आरम्भ कर दी है। 7500 श्रद्धालु बालटाल आधार शिवर पर इक्ठा हुए, 4000 ने दूमेल द्वार पार कर लिया तथा 14 किलोमिटर गुफा तक की यात्रा शुरू कर दी। आज सुबह दस बजे बचे हुए 3500 श्रद्धालुओं ने अमरनाथ गुफा का द्वार की ओर बढ चले थे। नूनवान आधार शिविर से 1600 यात्रियों ने चंदनवाड़ी को पार कर गुफा की तरफ बढ गये थे।
वहीं जम्मू कश्मीर के राज्यपाल एनएन वोहरा तथा केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह भी आज पवित्र अमरनाथ गुफा पहुंच कर शनिवार की खास पूजा जो कि यात्रा के आगाज़ में होती है में भाग लेंगे। वोहरा तथा राजनाथ सिंह बर्फ से बने लिंगों के दर्शन करेंगे जिन्हे शिवलिंग कहा जाता है। 48 दिन लम्बी यात्रा 17 अगस्त को श्रवन पूर्णिमा तथा रक्षा बंधन के साथ समाप्त हो जायेगी।

Check Also

भाजपा के पूर्व विधायक का महिला के बाल संवारते वीडियो वायरल, गाड़ी भी हुई सीज

हरिद्वार। ज्वालापुर विधानसभा के पूर्व विधायक रविदासाचार्य सुरेश राठौर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *