Breaking News
Home / breaking / दमन में भी मनाया जाएगा सन्त नामदेव का ज्ञानोदय दिवस

दमन में भी मनाया जाएगा सन्त नामदेव का ज्ञानोदय दिवस

add kamal

नामदेव न्यूज डॉट कॉम

अजमेर। आगामी 1 फरवरी को बसन्तोत्सव मनाने को लेकर देशभर के नामदेव अनुयायियों में खासा उत्साह है। कई जगह तो 31 जनवरी और 1 फरवरी को दो दिवसीय आयोजन किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में दमन में श्री विट्ठल नामदेव राजस्थान छीपा समाज के तत्त्वावधान में सन्त नामदेव का ज्ञानोदय दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा।

basant-panchmi

समाज अध्यक्ष बाबूलाल के. जड़िया और सचिव पारस मल एच.  गहलोत ने बताया कि दो दिवसीय आयोजन में भजन संध्या व प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन भी होगा।

 

कार्यक्रम के तहत 31 जनवरी की रात 9.30 बजे से 12 बजे तक विट्ठल नामदेव मंदिर में भजन संध्या होगी। अगले दिन 1 फरवरी को सुबह 8 बजे से समाज बन्धुओं का आगमन व स्वागत होगा। सुबह 10.30 बजे से सन्त नामदेव की विशेष पूजा अर्चना, माल्यार्पण, बोलियां आदि होंगे।

keva-00

दोपहर 12 बजे संस्था की वार्षिक बैठक होगी और सालभर का ब्यौरा पेश करने के साथ ही समाज विकास पर विचार प्रकट किए जाएंगे। दोपहर 12.30 बजे अतिथियों व प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा। दोपहर 1.30 बजे से महाप्रसाद वितरण के बाद कार्यक्रम का विसर्जन होगा।

kewa-product

परमार ने बताया कि प्रतिभा सम्मान के लिए 25 जनवरी तक अंकतालिका की प्रति संस्था कार्यालय में जमा करानी होगी। समारोह में नर्सरी से 5 तक 70 फीसदी, कक्षा 5 से 12 तक 65 फीसदी तथा स्नातक व डिग्री कोर्स पास करने पर सम्मानित किया जाएगा।

 

 

Check Also

महिला थाने का सहायक उप निरीक्षक 15000 रुपए रिश्वत लेते अरेस्ट

टोंक/कोटा। राजस्थान में कोटा से गई भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार को टोंक के महिला …