Breaking News
Home / breaking / नामदेव जी की शिक्षाओं पर दिया जोर, पढ़ाया एकजुटता का पाठ

नामदेव जी की शिक्षाओं पर दिया जोर, पढ़ाया एकजुटता का पाठ

add kamal

नामदेव न्यूज डॉट कॉम

अजमेर। कुम्भ नगरी हरिद्वार में 19 मार्च को सन्त नामदेव का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान शोभायात्रा सहित कई कार्यक्रम हुए। इनमें शामिल होने दूरदराज से समाजबंधु हरिद्वार पहुंचे।

FB_IMG_1489910916618

श्री नामदेव समाज सेवा समिति के बैनरतले आयोजित इस महोत्सव के तहत सुबह माँ गंगा की आरती के बाद शोभायात्रा निकाली गई। इसमें कई जीवंत झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। पाली के रूपचन्द खमायचा सन्त नामदेव का वेश धारण कर चल रहे थे। इस दौरान सन्त नामदेव के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो गया।

FB_IMG_1489910892363FB_IMG_1489910902617FB_IMG_1489910885764FB_IMG_1489910908556

शोभायात्रा हर की पेढ़ी से रवाना होकर मुख्य मार्ग, अपर रोड, लालता रो पुल, शिव मूर्ति चौक से नामदेव धर्मशाला होते हुए भाटिया भवन पहुंची।

सामाजिक एकजुटता पर जोर

भाटिया भवन में दोपहर 12 बजे भंडारा होगा। इसके बाद मुख्य समारोह हुआ। इसमें अतिथियों ने सन्त नामदेव की शिक्षाओं पर बल देते हुए समाज की एकजुटता पर जोर दिया। युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और सामाजिक कुरीतियां त्यागने का संकल्प लिया गया।

keva bio energy card-2

हरियाणा के सतबीर वर्मा, कृष्ण कुमार गांधी, अशोक राय,  मनोज नामदेव, सुनील नामदेव, मुकेश नामदेव, चन्द्र शेखर नामदेव, राजकुमार वर्मा सहित कई बंधु मौजूद रहे।।

 

समारोह में समाज की शैक्षिक प्रतिभाओं को सम्मानित भी किया गया। शामली वाले कैलाश चन्द्र गोत्रा ने भगवान विट्टल और सन्त नामदेव के भजन प्रस्तुत किए। मंच संचालन पिलखुआ के सुनील कुमार टांक ने किया।

पिछले आयोजन की खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

http://www.newsnazar.com/नामदेव-बुलेटिन/संत-नामदेव-जन्मोत्सव-पर-ह

 

Check Also

खुले आसमां तले काटनी पड़ी रही रातें, कैंप में रुके चारधाम तीर्थयात्रियों का हंगामा

ऋषिकेश। इस बार चार धाम यात्रा पटरी से उतर चुकी है। प्रशासनिक अधिकारियों की अदूरदर्शिता …