Breaking News
Home / breaking / नामदेव समाज धूमधाम से मनाएगा होली मिलन समारोह

नामदेव समाज धूमधाम से मनाएगा होली मिलन समारोह

add kamal
नामदेव न्यूज डॉट कॉम
अजमेर। मध्य प्रदेश के गंज बासौदा में नामदेव समाज इस बार बड़े पैमाने पर होली स्नेह मिलन समारोह मनाएगा। इसमें दूसरे राज्यों से भी समाजबंधु भाग लेंगे।
IMG-20170226-WA0004
रविवार को नामदेव समाज की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक शिक्षक जितेन्द्र नामदेव के निवास पर हुई । इसकी अध्यक्षता हिम्मत सिंह दुआरा ने की।
keva bio energy card-1

सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि धूमधाम से होली मिलन मनाया जाए। होली मिलन कमेटी का सम्पूर्ण दायित्व जितेंद्र नामदेव को सौंपा गया है।

IMG-20170226-WA0006IMG-20170226-WA0008

इससे पहले सभी समाजबंधुओं ने सन्त नामदेव के चित्र की पूजा-अर्चना की। बाद में सभी ने सहभोज किया।

IMG-20170226-WA0007

स्थानीय समाज के दीपक नामदेव ने बताया कि होली मिलन समारोह में मध्य प्रदेश के अलावा उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, छत्तीसगढ़ आदि राज्यों के समाजबन्धुओं को भी आमंत्रित किया जाएगा।

 

Check Also

महिला थाने का सहायक उप निरीक्षक 15000 रुपए रिश्वत लेते अरेस्ट

टोंक/कोटा। राजस्थान में कोटा से गई भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार को टोंक के महिला …