Breaking News
Home / breaking / माउंट आबू में भगवान विट्ठल व सन्त नामदेव मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा 20-21 जनवरी को

माउंट आबू में भगवान विट्ठल व सन्त नामदेव मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा 20-21 जनवरी को

न्यूज नजर डॉट कॉम

सिरोही। माउंट आबू नामदेव छीपा समाज की ओर से आबू शिव सांई मन्दिर में भगवान विट्ठल व सन्त नामदेव जी की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 20-21 जनवरी को आयोजित किया जाएगा।

आयोजन के पहले दिन सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक भोजन प्रसादी होगी। इसके बाद रघुनाथ जी मन्दिर से शिव सांई मन्दिर तक शोभयात्रा निकाली जाएगी। रात्रि में भोजन प्रसादी होगी।

अगले दिन 21 जनवरी को सुबह 8 बजे से हवन होगा। साथ ही सुबह 8 बजे से 10 बजे तक नाश्ते की व्यवस्था रहेगी। दोपहर 12.39 बजे शुभ मुहूर्त में प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा होगी। दोपहर में भोजन प्रसादी होगी। साथ ही दोपहर 2.30 बजे हवन की पूर्णाहुति होगी। इसके बाद भजन संध्या होगी। इसमें लोक कलाकार प्रस्तुति देंगे। आबू छीपा समाज ने सभी समाजबंधुओं से आयोजन में भाग लेने का आग्रह किया है।

Check Also

महिला थाने का सहायक उप निरीक्षक 15000 रुपए रिश्वत लेते अरेस्ट

टोंक/कोटा। राजस्थान में कोटा से गई भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार को टोंक के महिला …