Breaking News
Home / breaking / सागर में नामदेव जयंती पर तीन दिन होंगे कई कार्यक्रम

सागर में नामदेव जयंती पर तीन दिन होंगे कई कार्यक्रम

add kamal

नामदेव न्यूज डॉट कॉम
अजमेर। सागर (मध्यप्रदेश) में इस बार नामदेव जयंती समारोह की तैयारियां बड़े पैमाने पर चल रही हैं। वहां श्री देव जुगल किशोर मंदिर ट्रस्ट के बैनरतले नामदेव नवयुवक मंडल के सहयोग से 8 से 10 नवम्बर तक नामदेव जयंती के उपलक्ष्य में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

add kamal
अध्यक्ष महेशचंद्र वैद्य, उपाध्यक्ष मनोज नामदेव, सचिव अनिल वर्मा, कोषाध्यक्ष कमलेश नामदेव व सह सचिव संतोष नामदेव ने बताया कि आयोजन के मुख्य अतिथि अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, भोपाल के कुलपति प्रो.मोहनलाल छीपा होंगे। विशिष्ट अतिथि सांसद लक्ष्मीनारायण यादव, विधायक शैलेंद्र जैन व नामदेव समाज विकास परिषद के प्रदेशाध्यक्ष राजेन्द्र नामदेव मैहर होंगे।

namdev-jayanti
ये होंगे कार्यक्रम
8 नवम्बर को मेहंदी, रंगोली, थाली सजाओ, पेंटिंग, डांस, वन मिनट प्रश्नमंच आदि प्रतियोगिताएं होंगी।
9 नवम्बर को सुबह 8 बजे वाहन रैली निकाली जाएगी। रैली नामदेव सत्संग भवन इतवारा बाजार से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई वापस यही लौटेगी।
10 नवम्बर को सुबह 7.30 बजे ध्वजारोहण, 8 बजे हवन, 8 से 10 बजे तक कु.राधिका देवी के भजन-प्रवचन, 10 बजे अतिथियों का उद्बोधन व 11.30 बजे पुरस्कार वितरण समारोह होगा।

नामदेव जयंती पर बिलासपुर में निकलेगी मोटरसाइकिल रैली goo.gl/RQHZha

बाबा नामदेव का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया goo.gl/WwRSSO

नामदेव जयंती पर बरखेड़ी में निकलेगी शोभायात्रा goo.gl/K0ObUU

मध्यप्रदेश में भी उठी संत नामदेव जयंती पर अवकाश की मांग goo.gl/s62Ftm

चांचौड़ी में नामदेव जन्मोत्सव 10 व 11 नवम्बर को goo.gl/CZ9JtL

मुंबई में इस बार भी धूमधाम से मनेगा नामदेव जन्मोत्सव goo.gl/T1jHDj

Check Also

महिला थाने का सहायक उप निरीक्षक 15000 रुपए रिश्वत लेते अरेस्ट

टोंक/कोटा। राजस्थान में कोटा से गई भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार को टोंक के महिला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *