Breaking News
Home / breaking / जुड़वा बच्चों की हत्या के बाद शहर में भारी तनाव, धारा 144 लागू

जुड़वा बच्चों की हत्या के बाद शहर में भारी तनाव, धारा 144 लागू

सतना। चित्रकूट से अगवा किए गए जुड़वा बच्चों की बेरहमी से हत्या के बाद सतना में तनाव के हालत हो गए है। लोग सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे है। पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़ की गई है, पुलिस ने जवाब में आंसू गैस के गोले छोडे। कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की भी खबर है।  पुलिस लगातार हालत को काबू करने में जुटी हुई है। हिंसा और तनाव को देखते हुए जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। शहरभर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

शनिवार को सतना जिले के चित्रकूट स्थित स्कूल बस से अपहरण किए गए जुड़वा बच्चों की फिरौती लेने के बाद भी अपहरणकर्ताओं ने हत्या कर दी। रविवार सुबह जैसे ही यह बात शहर में फैली तो आक्रोश भड़क उठा है। सड़कों पर भारी भीड़ जमा है। लोगों ने पुलिस वाहनो में जमकर तोड़फोड़ कर दी।
कई पुलिसकर्मियों को भी घायल होने की खबर है।  हालत को काबू करने पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोडे़। शहरभर में भारी फोर्स तैनात की गई है। लोगों ने जानकी कुंड अस्पताल और गौशाला में तोडफ़ोड़ के बाद आगजनी कर दी है। पुलिस पार्टियों के उपर भी पथराव किया जा रहा है।

प्रदेश सरकार के खिलाफ भी लोगो में भारी आक्रोश है और वे सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे है।।प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि जब बच्चो को खोजना था तब सरकार पुलिस के तबादले में जुटी थी। वही इस मामले में असफल प्रयास पर पुलिस के ऊपर लोगों का जमकर आक्रोश बरस रहा है।

6 अरेस्ट

उधर, चित्रकूट में बच्चों की निर्मम हत्याकांड में 6 आरोपियों को पकड़ा गया है। इनमें से 5 चित्रकूट के ग्रामोदय विश्वविद्यालय के छात्र बताए जा रहे हैं। पुलिस लगातार हालत पर काबू पाने की कोशिश कर रही है।

Check Also

महिला थाने का सहायक उप निरीक्षक 15000 रुपए रिश्वत लेते अरेस्ट

टोंक/कोटा। राजस्थान में कोटा से गई भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार को टोंक के महिला …