Breaking News
Home / breaking / दिग्विजय ने फिर राग अलापा, राम मंदिर निर्माण के लिए 5 तारीख शुभ नहीं

दिग्विजय ने फिर राग अलापा, राम मंदिर निर्माण के लिए 5 तारीख शुभ नहीं

भोपाल। देशभर में रामलला मन्दिर को लेकर खुशियों का दौर शुरू हो चुका है। इस बीच कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने 5 अगस्त को अयोध्या में भगवान राम के मंदिर शिलान्यास की घोषित तिथि को अशुभ मुहुर्त बताते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से सोमवार को फिर अनुरोध किया है कि इस शिलान्यास कार्यक्रम को कुछ दिन के लिए टाल दें।
उन्होंने कहा कि सनातन हिंदू धर्म की मान्यताओं को नज़र अंदाज करने का नतीजा है कि राम मंदिर के पुजारी एवं भाजपा नेताओं को कोविड-19 हो रहा है और उत्तर प्रदेश के एक मंत्री की इस महामारी से कल रविवार को निधन भी हो गया है।

दिग्विजय ने ट्वीट किया,  ‘5 अगस्त को भगवान राम के मंदिर शिलान्यास के अशुभ मुहुर्त के बारे में विस्तार से जगदगुरू स्वामी स्वरूपानंद जी महाराज ने सचेत किया था। मोदी जी की सुविधा पर यह अशुभ मुहुर्त निकाला गया। यानि मोदी जी हिंदू धर्म की हजारों वर्षों की स्थापित मान्यताओं से बड़े हैं। क्या यही हिंदुत्व है?’
उन्होंने आगे लिखा, ‘सनातन हिंदू धर्म की मान्यताओं को नज़र अंदाज करने का नतीजा। 1- राम मंदिर के समस्त पुजारी कोरोना वायरस पॉजिटिव, 2- उत्तर प्रदेश की मंत्री कमला रानी वरुण का कोरोना वायरस से स्वर्गवास, 3- उत्तर प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष (स्वतंत्र देव सिंह) कोरोना वायरस पॉजिटिव अस्पताल में, 4- भारत के गृह मंत्री अमित शाह कोरोना वायरस पॉजिटिव अस्पताल में, 5- मध्यप्रदेश के भाजपा के मुख्यमंत्री (शिवराज सिंह चौहान) व भाजपा के मध्य प्रदेश अध्यक्ष (विष्णु दत्त शर्मा) कोरोना वायरस पॉजिटिव अस्पताल में, 6- कर्नाटक के भाजपा के मुख्यमंत्री (बी एस येदियुरप्पा) कोरोना वायरस पॉजिटिव अस्पताल में।‘

Check Also

एम्स की परीक्षा में नकल कराते दो डॉक्टर समेत पांच लोग गिरफ्तार

देहरादून। ऑल इंडिया स्तर पर एम्स द्वारा आयोजित एमडी परीक्षा (इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंपोर्टेंस कंबाइंड एंट्रेंस …