Breaking News
Home / breaking / नई नवेली लुटेरी दुल्हन को भागते हुए पति ने चौराहे पर पकड़ा

नई नवेली लुटेरी दुल्हन को भागते हुए पति ने चौराहे पर पकड़ा

आगर-मालवा। शादी नहीं होने से निराश युवक अब लुटेरी दुल्हनों के जाल में फंस रहे हैं। शादी के नाम पर लुटने के मामले आए दिन सामने आ रहे हैं। मध्यप्रदेश के आगर मालवा जिले के ग्राम रामपुर भुंडवास में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। खास बात यह है कि जब दुल्हन घर का माल समेटकर भाग रही थी, तभी दूल्हे को शक हो गया। उसने पीछा कर दुल्हन को चौराहे पर पकड़ लिया। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

पुलिस ने बताया कि बुधवार दोपहर अस्पताल चौराहे पर महिला को पकड़ने के लिए उसके पीछे युवक भाग रहा था। इसकी सूचना मिलने पर डॉयल 100 मौके पर पहुंची। दोनों को थाने लाया गया। महिला ने अपना नाम मनीषा (21) पिता रामू रंगदारे मातंग निवासी बड़ाली, जिला अमरावती (महाराष्ट्र) बताया।

इसने बताया कि रामपुर भुंडवास के बालाराम पिता किशनलाल लोहार मुझे जबरन शादी करके ले आया और मेरे साथ इसने और इसके अन्य साथियों ने ज्यादती की। ऐसे में वह इनके चंगुल से निकलकर अपने गांव जा रही थी।

इधर बालाराम ने बताया कि इसके परिवारवालों को शादी का खर्च देकर विधि विधानपूर्वक शादी की। इसकी नोटरी भी दो दिन पूर्व ही कराई।

लेकिन दूसरी रात को ही इसने घर से भागने की कोशिश की और बुधवार को यह घर से चकमा देकर रवाना हो गई। बस स्टैंड से अस्पताल की ओर भागने पर मैंने पीछा किया।

 

थाना प्रभारी अवनीश श्रीवास्तव ने बताया कि बालाराम ने महिला के साथ विधिविधानपूर्वक शादी करने और नोटरी करवाने की जो जानकारी दी है, उससे प्रथम दृष्टया मामला शादी के नाम पर ठगी का प्रतीक होता है। मामले की छानबीन की जा रही है।

 

यह भी पढ़ें

नई नवेली दुल्हन ने दूल्हे पर तानी पिस्टल, फिर हवाई फायर कर मचाई दहशत

 

मेडिकल रिपोर्ट में दूल्हा निकला मर्द, आखिर दुल्हन ने क्यों लगाया था लांछन

सुहागरात को पता चली पति की हकीकत तो उड़ गए दुल्हन के होश

 

दुल्हन ने दी दूल्हे को धमकी,…वरना रेप केस में फंसा दूंगी

Check Also

भाजपा के पूर्व विधायक का महिला के बाल संवारते वीडियो वायरल, गाड़ी भी हुई सीज

हरिद्वार। ज्वालापुर विधानसभा के पूर्व विधायक रविदासाचार्य सुरेश राठौर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर …