Breaking News
Home / breaking / पुलिस कॉन्स्टेबल ने शादी का झांसा दे युवती से किया रेप

पुलिस कॉन्स्टेबल ने शादी का झांसा दे युवती से किया रेप

उज्जैन। महाकाल दर्शन के बहाने अपनी दोस्त को होटल ले जाकर मांग भरने के बाद दुष्कर्म करने के मामले में महाकाल पुलिस ने जबलपुर में पदस्थ आरक्षक खिलाफ धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया है।

मिली जानकारी के अनुसार निलेश महिदपुर ब्लॉक में आरक्षक के पद पर पदस्थ होकर जबलपुर में पोस्टेड है। पीड़िता इंदौर में रहकर PSC की तैयारी कर रही है।

निलेश से युवती की दोस्ती होने के बाद फरवरी 2021 में नीलेश उसे उज्जैन महाकाल दर्शन करने और घुमाने लाया था। जहा महाकाल थाना क्षेत्र स्थित होटल में युवती के साथ वो रुका था। यहीं पर निलेश ने युवती की मांग भरी और मंगलसूत्र पहना दिया और कहा की अपनी शादी हो गई है फिर उसके साथ दुष्कर्म किया।

युवती ने आरोप लगाया की बाद में जबलपुर बुलाकर भी निलेश ने उनके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के मुताबिक निलेश एक साल तक शादी का झांसा देता रहा जब युवती को लगा कि निलेश उसे धोखा दे रहा है तो वो उन्होंने आरक्षक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया।

Check Also

 15 मई बुधवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास, शुक्ल पक्ष, अष्टमी तिथि, वार बुधवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण मेष …