Breaking News
Home / breaking / महिला को मौत की खाई में जा गिराया सेल्फी के खतरनाक शौक ने

महिला को मौत की खाई में जा गिराया सेल्फी के खतरनाक शौक ने


अशोकनगर। मध्यप्रदेश के अशोकनगर में एक महिला को सेल्फी लेने का शौक जानलेवा साबित हुआ। वह पहाड़ी पर चढकऱ सेल्फी ले रही थी, तभी उसका पैर फिसल गया और करीब 40 फुट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में उसकी मौत हो गई।

अशोकनगर से चंदेरी जाने वाले मार्ग के बीच में बहुत ही आकर्षक और खूबसूरत कटी घाटी है। सैलानी यहां का प्राकृतिक सौंदर्य देखकर मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। यहां आने वाला हर मोबाइल फोनधारी सेल्फी लेने से नहीं चूकता। सेल्फी लेते समय जो सावधान नहीं रहता, उसकी जान खतरे में पड़ जाती है।

 

 
चंदेरी थाने के प्रभारी अशोक सिंह तोमर ने बताया कि अशोकनगर का एक परिवार चंदेरी घूमने आया था। परिवार की एक सदस्य सुषमा जैन (35) कटी घाटी की पहाड़ी पर चढकऱ सेल्फी ले रही थी, तभी उसका पैर फिसला और वह नीचे खाई में जा गिरी। गंभीर रूप से घायल महिला को अशोकनगर के अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

 

 

Check Also

नशीला ज्यूस पिलाकर छात्रा से दुष्कर्म, गंदा वीडियो भी बना लिया

  जयपुर। कानोता थाना इलाके में नशीला पदार्थ पिलाकर कॉलेज छात्रा से दुष्कर्म करने का मामला …