Breaking News
Home / breaking / मास्क नहीं लगाया तो अब मिलेगी 10 घंटे खुली जेल में रखने की सजा

मास्क नहीं लगाया तो अब मिलेगी 10 घंटे खुली जेल में रखने की सजा

उज्जैन। मास्क को लेकर आज से उज्जैन में सख्ती कर दी गई है। कोरोना के हॉट स्पॉट रहे उज्जैन कलेक्टर ने मास्क नहीं पहनने वालों को जुर्माने के साथ 10 घंटे की खुली जेल में रखने का फरमान जारी किया है।

दरअसल,  मध्यप्रदेश में एक बार फिर कोरोना वायरस ने रफ्तार पकड़ ली है। बुधवार को एक बार फिर प्रदेश में फिर एक हजार से अधिक (1209) नए कोरोना के संक्रमित मरीज सामने आए है। कोरोना वायरस की बढ़ती रफ्तार के बाद अब कोरोना से बचाव के लिए साधन मास्क को लेकर जिला प्रशासन ने फिर सख्ती दिखाना शुरु कर दिया है।

कोरोनावायरस से बचाव के लिए मास्क नहीं पहनने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जाए। अभियान के तहत बिना मास्क लगाए बाहर घूमने वालों को जुर्माना लगाने के साथ उल्लंघनकर्ता  व्यक्तियों को 10 घंटे तक खुली जेल में रखा जाएगा। कलेक्टर आशीष सिंह ने कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकरणों को लेकर बुलाई गई समीक्षा बैठक में आज से मास्क को लेकर विशेष अभियान चलाने के साथ कई दिशा निर्देश दिए।

Check Also

99 बच्चों को ले जा रहे पांच मौलवी गिरफ्तार, बिहार से बस में ले जा रहे थे सहारनपुर

लखनऊ। बिहार के विभिन्न जिलों से 99 बच्चों को बस से सहारनपुर ले जा रहे …