Breaking News
Home / breaking / यात्रियों से भरी बस पलटी, 10 की मौत 30 से ज्यादा घायल

यात्रियों से भरी बस पलटी, 10 की मौत 30 से ज्यादा घायल

 

मध्यप्रदेश। मन्दसौर में शामगढ़ क्षेत्र के गांव धामनिया दीवान के पास रविवार सुबह एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 10 लोगों की मौत और करीब 30 लोग घायल हो गए। घायलों को शामगढ़ अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से कुछ यात्रियों की हालत ज्यादा गंभीर होने के कारण उन्हें मन्दसौर जिला अस्पताल भर्ती किया गया।

इस सवारी बस में 60 से अधिक लोग सवार थे। मन्दसौर से भानपुरा चलने वाली यह बस धामनिया दीवान में अनियंत्रित होकर पलटी खा गई। हादसे में प्रारंभिक तौर पर 10 यात्रियों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।

 

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। लोगों ने अपनी कार और ट्रैक्टर के माध्यम से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिसकर्मी और अस्पताल के कर्मचारी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी।

Check Also

8 साल का बच्चा 2 घन्टे के लिए बन गया थानेदार, राजस्थान पुलिस ने पूरी की इच्छा

  जयपुर. थैलेसीमिया बीमारी से पीड़ित 8 साल के हिमांशु सैनी को जयपुर के गांधीनगर थाने …