Breaking News
Home / breaking / सरकारी अस्पताल में दसवीं पास फर्जी डॉक्टर पकड़ा

सरकारी अस्पताल में दसवीं पास फर्जी डॉक्टर पकड़ा

 

जबलपुर। सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में एक फर्जी डॉक्टर को पकड़ा गया। दसवीं पास यह फर्जी डॉक्टर कई दिनों से अस्पताल में स्टैथस्कोप टांगकर मरीजों को इलाज दे रहा था। सुरक्षा गार्डों की सतर्कता से इसे पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया है। पुलिस ने उसके खिलाफ अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

 

जबलपुर के सबसे बड़े नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज अस्तपाल में कई दिनों से एक युवक गले में स्टैथस्कोप लटकाकर घूम रहा था। वह अस्पताल के मरीजों को इलाज दे रहा था लेकिन उसकी गतिविधियों पर सुरक्षागार्डों को संदेह हुआ। उन्होंने कुछ दिनों तक उस पर नजर रखी और आज उसे सुरक्षा गार्डों ने पकड़ लिया। जबलपुर की गढ़ा पुलिस को सौंपा गया तो पहले उसने सुरक्षा गार्डों को धमकाया मगर जब उसकी पोल खुली तो पुलिस ने उसके खिलाफ 419 का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पकड़ाया युवक का नाम सनी चक्रवर्ती है। वह जबलपुर के विजयनगर में रहता है। गिरफ्तारी के बाद उसने पुलिस को बताया कि उसका डॉक्टर बनने का सपना था लेकिन पढ़ाई नहीं कर पाने से वह डॉक्टर नहीं बन पाया। सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में उसने बाहर से आने वाले मरीजों को डॉक्टर बनकर इलाज के नाम पर वसूली शुरू कर दी। उसके पास करीब नौ हजार रुपए की राशि भी बरामद हुई।

Check Also

बदमाशों ने हीरा व्यापारी की कार से उड़ाए एक करोड़ के हीरे

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में हीरा व्यापारी की कार में पीछे सीट पर रखा …