Breaking News
Home / breaking / 16 साल के किशोर ने कर दी अधेड़ की हत्या, चौंकाने वाली वजह आई सामने

16 साल के किशोर ने कर दी अधेड़ की हत्या, चौंकाने वाली वजह आई सामने

भोपाल। नजीराबाद इलाके में सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात एक किशोर ने एक अधेड़ की लाठी और डंडों से हमला कर हत्या कर दी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि किशोर की मां से अधेड़ के अवैध संबंध थे। पुलिस ने 3 घण्टे में हत्याकांड का खुलासा कर आरोपी किशोर को निरुद्ध कर दिया।

एसडीओपी बैरासिया संजीव पाठक के अनुसार ग्राम मीठी छापरी नजीराबाद निवासी 52 वर्षीय मोहर सिंह गौर खेती करता था। बीस साल पहले उसकी पत्नी की मृत्यु हो चुकी है। वह चार भाइयों के संयुक्त परिवार में रहता था। मंगलवार सुबह उनका खून में लथपथ शव खेत के रास्ते पर मिला था। मामले की जांच की तो पता चला कि रात में उसी गांव के ही 16 वर्षीय नाबालिग को उसके साथ देखा गया था। गांव के कुछ लोगों ने भी उसे मोहर सिंह पर हमला करते हुए देखा था।

पुलिस के अनुसार मोहर सिंह के संबंध आरोपित की मां से थे। उसका पिता गुजरात में काम धंधा करता है और नाबालिग खुद भी पहले गांव से बाहर रहता था। वह डेढ़ साल पहले ही लौट आया था। संबंधों का पता चलने पर उसने कई बार मोहर सिंह को समझाया भी था लेकिन वह नहीं माना। इसे लेकर दोनों में झगड़ा भी हो चुका था।

घटना की रात मोहर सिंह नशे में था। मौका देखकर किशोर ने उस पर हमला कर दिया।  महिला का पति गुजरात में नौकरी करता है। वारदात के समय वह भी गांव में ही था। पुलिस इस हत्याकांड में उसके शामिल होने की जांच कर रही है।

Check Also

18 मई शनिवार को आपके भाग्य में क्या होगा खास, पढ़ें आज का राशिफल

      वैशाख मास, शुक्ल पक्ष, दशमी तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, …