Breaking News
Home / breaking / अवैध सम्बन्धों का हश्र : प्रेमिका के बेटे ने किया युवक का कत्ल

अवैध सम्बन्धों का हश्र : प्रेमिका के बेटे ने किया युवक का कत्ल

add kamal
सिरसा। सिरसा में एक महिला के बेटे और उसके प्रेमी के साथ हुए विवाद में महिला के प्रेमी की मौत हो गई। वहीं महिला का पुत्र गंभीर रुप से घायल हो गया है।

जानकारी के अनुसार इंद्रापुरी मोहल्ला के निवासी रमेश का चतरगढ़ पट्टी की एक महिला के साथ काफी समय से अवैध संबंध थे।

murder1

जिसके कारण महिला का 25 वर्षीय बेटा काफी दिनों से रमेश से रंजिश रखता था। मंगलवार की रात्रि में रमेश व महिला के बेटे ने एक साथ गर्ग कॉटन कारखाने के पास जमकर शराब पी।

इसके बाद दोनों आपस में कहासुनी करने लगे। जो देखते ही चाकूबाजी में तब्दील हो गयी। जिसमें रमेश के छाती, गर्दन व हाथ पर चाकू लगा। वहीं महिला के बेटे के पेट में चाकू लगा।

murder

आसपास के लोगों ने किसी तरह से दोनों को अलग किया तथा पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने रमेश की हालत गंभीर होने पर उसे हिसार स्थित अग्रोह मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

keva bio energy card-1

जहां पर उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं महिला के बेटे की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने रमेश को शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।

Check Also

भाजपा के पूर्व विधायक का महिला के बाल संवारते वीडियो वायरल, गाड़ी भी हुई सीज

हरिद्वार। ज्वालापुर विधानसभा के पूर्व विधायक रविदासाचार्य सुरेश राठौर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर …