Breaking News
Home / breaking / 3 बच्चों की मां पर पति करता था शक, आजमाने के लिए जताई ‘इच्छा’

3 बच्चों की मां पर पति करता था शक, आजमाने के लिए जताई ‘इच्छा’


नई दिल्ली। पति-पत्नी के दरकते रिश्तों की एक दर्दनाक दास्तां ने पति को पत्नी का कातिल और उनके बच्चों को लावारिस बना दिया।

मामला दिल्ली के बुराड़ी इलाके का है। यहां पत्नी के गैर मर्दों से नाजायज सम्बन्धों के शक में पति ने उसका गला घोंट दिया। पुलिस को गुमराह करने के लिए उसने घर में लूटपाट होने की बात कही लेकिन पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो उसने हत्याकांड करना कबूल लिया।

तीन बच्चों का पिता उमेश पहले दिल्ली के सब्जी मंडी इलाके में रहता था। उसे उतनी के चरित्र पर शक हुआ तो वह पत्नी और तीनों बच्चों को लेकर बुराड़ी इलाके में आकर बस गया। इसके बावजूद उसके मन से शक का कीड़ा नहीं निकला।

कल रात उमेश काम से घर लौटा। उसे शक हुआ कि पत्नी थकी-थकी सी लग रही है। शायद उसने किसी से शारीरिक संबंध बनाए हैं। अपना शक दूर करने के लिए उसने भी सम्बन्ध बनाने की फरमाइश कर दी।

पत्नी ने मना कर दिया तो वह भड़क गया। वह पत्नी पर किसी और के साथ मुंह काला करने का आरोप लगाते हुए बिफर गया और गुस्से में उसका गला दबा दिया।


जब उसका गुस्सा उतरा तब तक पत्नी दम तोड़ चुकी थी। इससे वह घबरा गया। उसे कुछ नहीं सूझा तो उसने घर का सामान इधर उधर फैला दिया और सुबह होते ही रोना-पीटना शुरू कर दिया।

उमेश ने लोगों को बताया की रात में लूट करने आए बदमाशों ने उसकी पत्नी का कत्ल कर दिया। सूचना मिलते पुलिस पहुंच गई। पुलिस को उसकी कहानी पर बिल्कुल यकीन नहीं हुआ। जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो उसने सच कबूल लिया।

पुलिस उसे अरेस्ट कर ले गई और लाश पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचा दी। पीछे तीनों बिलखते बच्चे रह गए। फिलहाल पड़ोसी ही बच्चों की देखभाल कर रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें

पत्नी के थे अवैध सम्बन्ध, विरोध करने पर पति का यह हुआ अंजाम

दोस्त की बहन से अवैध संबंध, बीजेपी नेता को गंवानी पड़ी जान

पत्नी के अवैध संबंधों का था शक, चाकू उठाया और ताबड़तोड़…

Check Also

भाजपा के पूर्व विधायक का महिला के बाल संवारते वीडियो वायरल, गाड़ी भी हुई सीज

हरिद्वार। ज्वालापुर विधानसभा के पूर्व विधायक रविदासाचार्य सुरेश राठौर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर …