Breaking News
Home / breaking / राहुल गांधी पर पथराव के विरोध में अजमेर के कांग्रेसियों में उबाल, कलेक्ट्रेट पर धावा

राहुल गांधी पर पथराव के विरोध में अजमेर के कांग्रेसियों में उबाल, कलेक्ट्रेट पर धावा


अजमेर। कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर गुजरात दौरे में की गई पत्थरबाजी के खिलाफ अजमेर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट तक विरोध रैली निकाली। कांग्रेस कार्यकर्ता डाक बंगले में इकट्ठा हुए और वहां से रैली के रूप में कलेक्ट्रेट तक पहुंचे।

अजमेर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय जैन व देहात अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व में कांग्रेस के सैकडों कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे। कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर बीजेपी और मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

 


कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस में कलेक्ट्रेट का मुख्यद्वार बन्द कर दिया। इस पर कांग्रेसियों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई। बाद में एडीएम सिटी अरविंद सेंगवा ने कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर आकर ज्ञापन लिया।

वक्ताओं ने मोदी सरकार के तानाशाही व्यवहार की निंदा करते हुए कहा कि यह सरकार जिस तरह से डराने धमकाने का काम कर रही है वह किसी भी तरह मान्य नहीं है। एक के बाद एक अकारण कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया जा रहा है।
कलेक्ट्रेट के बाहर विरोध स्वरूप पीएम मोदी का पुतला भी फूंका गया। इस मौके पर विधायक रामनारायण गुर्जर, पूर्व अध्यक्ष महेंद्र सिंह रलावता सहित कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारी, अग्रिम सगठनों के कार्यकर्ता व नेता तथा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि गुजरात के बाढ़ ग्रस्त इलाकों का दौरा करने के दौरान शुक्रवार को गुजरात के बनासकांठा में राहुल गांधी की कार पर पथराव हुआ। हमले में राहुल तो बच गए, लेकिन एक कांग्रेस नेता भरत सिंह सोलंकी घायल हो गए थे।

 

यह भी पढ़ें

बाढ़ पीड़ितों से मिलने पहुंचे राहुल गांधी पर पथराव, एक आरोपी अरेस्ट

 

Check Also

18 मई शनिवार को आपके भाग्य में क्या होगा खास, पढ़ें आज का राशिफल

      वैशाख मास, शुक्ल पक्ष, दशमी तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, …