Breaking News
Home / breaking / 6 अगस्त रविवार का दिन आपके लिए कैसा बीतेगा, पढ़ें आज का राशिफल

6 अगस्त रविवार का दिन आपके लिए कैसा बीतेगा, पढ़ें आज का राशिफल

 

सावन मास, शुक्ल पक्ष, चतुर्दशी तिथि, वार रविवार, सम्वत 2074, वर्षा ऋतु, रवि दक्षियायन

 

मेष :- आज आप हानिकर विचार, व्यवहार और आयोजन से दूर रहें। नहीं तो शारीरिक आलस्य एवं व्याकुलता बढ़ेगी। स्वास्थ्य कुछ नरम-गरम रहेगा। सभी कार्य आसानी से निपट जाएंगे।

वृषभ :- आज दिन अनुकूल नहीं है। इसलिए आप सरकार विरोधी प्रवृत्तियों से दूर रहें तो उचित होगा। नए कार्य का प्रारंभ न करें। स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है। मन भी कुछ व्यग्र रहेगा।

मिथुन :- दिन सुख-शांतिपूर्वक बीतेगा। दैनिक कार्यों में ही आज फंसे न रहिएगा। मन को प्रसन्न और हल्का करने के लिए आप मनोरंजन का आसरा लेंगे। योग व ईश्वर भक्ति की मदद लें।

कर्क :- आज बहुत बड़ा आर्थिक लाभ आपकी प्रतीक्षा कर रहा है। व्यवसाइयों के लिए आज का दिन लाभदायी है। कार्य की सफलता के कारण पदोन्नति और यश प्राप्त होगा।

सिंह :- आज साहित्य-कला के प्रति आप में रुचि बढ़ेगी। इस वजह से आप आत्मशांति महसूस करेंगे। पेट सम्बंधी व्याधियों से शरीर अस्वस्थ रह सकता है। ईश्वर का ध्यान करें।

कन्या :- आज शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर आप ध्यान दें। माता का भी स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। स्वजनों पर आपत्तिजनक प्रसंग आ सकता हैं। ईश्वर का स्मरण करें व दान-पुण्य करें।

तुला :- आज का दिन आपके लिए नया कार्य प्रारंभ करने के लिए अनुकूल है। आध्यात्मिक विषय तथा गूढ़ रहस्यों की ओर आकर्षण रहेगा। भक्ति में मन लगेगा। ईश्वर का स्मरण करें।

वृश्चिक :- आज आपका दिन अनुकूल नहीं है। परिजन के साथ भ्रांति या मनदुख होने की आशंकाएं अधिक हैं। वाणी पर संयम रखना होगा। कार्य में अपेक्षित सफलता नहीं मिलेगी। मन में दुविधा रहेगी।

धनु :- आज के दिन आपको आर्थिक लाभ मिलने के संकेत है। किसी स्नेहीजन के घर मांगलिक प्रसंग में उपस्थित रहना होगा। धार्मिक स्थल पर जाने के भी योग हैं। दांपत्यजीवन में सुख और आनंद मिलेगा।

मकर :- कोर्ट-कचहरी में साक्षी न बनने की सलाह दी जाती है। दिन लाभदायी नहीं है। ईश्वर का स्मरण करें। मन की व्यग्रता आपके शारीरिक स्वास्थ्य पर कुप्रभाव न डाले इसका ध्यान रखें।

कुंभ :- आज का दिन लाभदायी है। आज हर तरफ लाभ होह। आत्मिक शांति भी मिलेगी और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सामाजिक और आर्थिक क्षेत्र में आप प्रगति करेंगे। ईश्वर का स्मरण करें।

मीन :- आपके विचारों में आज दृढ़ता अधिक नहीं होगी। व्यवसाय में उच्च अधिकारियों से लाभ होगा। पदोन्नति के योग हैं। व्यापार में लाभ हो सकता है। दान-पुण्य करें।

Check Also

4 मई शनिवार को आपके भाग्य में यह होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास , कृष्ण पक्ष, एकादशी तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, रात 08.39 …