Breaking News
Home / breaking / फिर सामने आई कोठे की यातनाएं, एक दिन में 30-30…

फिर सामने आई कोठे की यातनाएं, एक दिन में 30-30…


नई दिल्ली। पुलिस की सरपरस्ती में ही अपराध पलते हैं। पुलिस चाहे तो संगठित अपराध न हो मगर पुलिस तो रिश्वत लेकर खुद अपराधों में भागीदार बन चुकी है। ऐसे ही मिलीभगत से संचालित कोठे में लड़कियों को किस कदर यातनाएं दी जा रही हैं, इसका एक बार फिर खुलासा हुआ है।
जीबी रोड स्थित एक कोठे पर पुलिस की शह पर जबरन देह व्यापार कराया जा रहा है। वहां एक लड़की के साथ एक दिन में 30-30 ग्राहक मनमानी करते हैं। कोठे से भागी एक नेपाली लड़की ने जब दिल्ली महिला आयोग के सामने यह खुलासा किया तो सब चौंक उठे। आयोग के दबाव में पुलिस ने कोठे पर छापा मारकर संचालिका को अरेस्ट किया।

नेपाली लड़की ने आयोग को बताया कि 5 महीने पहले एक महिला उसे दुबई में काम दिलवाने के बहाने नेपाल से भारत ले आई। यहां दिल्ली में उसे जीबी रोड स्थित 64 नम्बर कोठे पर बेच दिया। देह व्यापार से मना करने पर एक महिला उससे मारपीट करती थी। कई दिन तक भूखा भी रखा गया। इसके बाद रोज 30-30 ग्राहक उसके कमरे में भेजे जाने लगे।
यह सुन स्वाति जयहिंद चौंक गईं। उन्होंने पुलिस को शिकायत दी और दबाव बनाकर कोठे पर छापेमारी कराई। वहां लड़कियों से देह व्यापार कराने वाली महिला को गिरफ्तार किया है।

Check Also

अयोध्या में श्री रामलला मंदिर की प्रतिष्ठा दोबारा की जाएगी : शंकराचार्य

अलवर। जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर की प्रतिष्ठा दोबारा …