Breaking News
Home / breaking / 21 अगस्त 2017 सोमवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, पढ़िए आज का राशिफल

21 अगस्त 2017 सोमवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, पढ़िए आज का राशिफल

भाद्रपद पक्ष, अमावस्या, सोमवती अमावस्या, पितृ अमावस्या, वार सोमवार, सम्वत 2074, वर्षा ऋतु, रवि दक्षियायन, 24 बजे बाद प्रतिपदा

 

मेष :- आज का पूरा दिन मौज-मस्ती में व्यतीत होगा। सांसारिक चीजों के प्रति लगाव बढ़ेगा, पार्टनर को पूरा समय देंगे। मेहमानों के आने से घर में व्यस्तता का माहौल रहेगा, व्यक्तिगत कार्य अधूरे रहेंगे। भागीदारी वाले व्यवसायों और चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं में निवेश न करें। पारिवारिक जिम्मेदारियों के बोझ से तनाव महसूस कर सकते हैं।

वृषभ :- आज रोजगार में सफलता मिलेगी, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। दूसरों को बिन मांगी सलाह न दें। मन में नए विचार आ सकते हैं, नए मित्र बन सकते हैं। किसी अपरिचित व्यक्ति पर विश्वास न करें। किसी से वाद-विवाद हो सकता है। चिढ़चिढ़ेपन से दूर रहें। किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। आज आपको भूमि सौदे में लाभ हो सकता है।

मिथुन :- धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी। अचानक लाभ के योग हैं। विद्यार्थियों के लिए समय उत्तम है। आज आपके कार्यक्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी। आज के लाभदायक दिन में आपके घर में किसी शुभ प्रसंग के आयोजन की संभावना है। किसी वस्तु की खरीदारी के लिए आज शुभ दिन है।

कर्क :- शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहेंगे। आर्थिक लाभ की संभावनाएं हैं। आज सहकर्मियों का सहयोग मिलने से निविध्न कार्य संपन्न होंगे, व्यक्तिगत जान पहचान से लाभ होगा। मन में थोड़ी अशांति व असमंजस रहेगा। कार्य सफलता और यश एवं कीर्ति प्राप्त करने के अवसर मिलेंगे। घर में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा।

सिंह :- आज संपत्ति संबंधी मामलों में परेशानी हो सकती है। परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे। मानसिक परेशानी हो सकती है। मित्रों से मुलाकात आपके लिए लाभकारी होगी। परिवार के सदस्यों का आपके जीवन में विशेष महत्व होगा। यात्रा और भ्रमण का योग है।

कन्या :- आज मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आकस्मिक धन लाभ होने से मन प्रसन्न रहेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। संतान की समस्या आपको चिंतित करेगी। नौकरी में उच्च पदाधिकारियों के साथ वाद-विवाद होने से उनकी नाराजगी झेलनी पड़ेगी। कार्यों के प्रति जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। नकारात्मक विचारों से दूर रहें।

तुला :- आज आप भविष्य को देखते हुए कुछ ऐसे काम करें जिससे आपको समय पर आर्थिक सहायता मिल सके। पूरे दिन व्यस्त रहेंगे, किसी परिचित से मिलने के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। आज के दिन आपकी मानसिक स्थिति दुविधापूर्ण रहेगी। जिससे महत्वपूर्ण निर्णय न लेने की सलाह है। नए कार्य का प्रारंभ न करें। वाणी पर संयम रखें।

वृश्चिक :-  आज आपका दिन सुकून भरा रहेगा। मनोरंजन व ज्ञानार्जन क्षेत्र में समय व्यतीत होगा। मन में प्रसन्नता के भाव रहेंगे। मित्रों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। घर-परिवार की स्थिति अच्छी रहेगी। धन का अधिक व्यय आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। प्रतिस्पर्द्धियों की चाल निष्फल रहेगी। भाग्यवृद्धि का योग है।

धनु :- आज आपको सुख-समृद्धि, कार्यक्षेत्र में उन्नति, सुखद सफल यात्राएं, परिवार और जीवन साथी का सहयोग सब मिलने के आसार हैं। किसी खास कार्य के लिए बाहर जा सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में सुखी रहेगा। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से बचें। उदास और अवसादग्रस्त न हों। ख़र्चों पर क़ाबू रखने की कोशिश करें और सिर्फ जरूरी चीजें ही खरीदें।

मकर :- दिन की शुरुआत में आपको थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। आज व्यावसायिक मामलों में लाभ हो सकता है, प्रेम संबंधों को गंभीरता से हल करेंगे। महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क होगा। निजी व्यवसाय की प्रगति हेतु रणनीति बनाएंगे, धन लाभ के योग हैं। आज का दिन शांत रहकर गुजारें। आकस्मिक खर्च होगा। परिवार में मनमुटाव का वातावरण रहेगा।

कुंभ :- आज आपका स्वास्थ्य नरम रहेगा। योजनाओं की पूर्ति में देरी हो सकती है। अचानक से धन लाभ होने के योग हैं। पारिवारिक सदस्य भी सहयोग व समर्थ देंगे। परिवार वालों की मांगों को पूरा करने में पूरा दिन और धन खर्च होगा।

मीन :- आज आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं, अचानक धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। ज्यादा पाने की कोशिश में है उसे भी गंवाने से बचें, व्यय अत्यधिक हो सकता है। जीवनसाथी की सलाह पर ध्यान दें। दूसरों के मामलों में दखल देने से आज बचें।

Check Also

 2 मई गुरुवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, नवमी तिथि, वार गुरुवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह …